Rewa News: रीवा के समदड़िया गोल्ड पर 750243 रुपए सम्पत्तिकर बकाया

निर्धारित समय में नहीं जमा किया तो नगर निगम करेगा लॉक

 | 
Rewa

बड़े बकायादारों की नगर निगम ने जारी की सूची, दी सख्त चेतावनी

रीवा। नगर निगम रीवा द्वारा शहर के बड़े बकायादारों पर शिकंजा कसने की कार्यवाही तेज कर दी गई है। निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार निगम के राजस्व विभाग ने बकाया संपत्तिकर का भुगतान नहीं करने वाले बकायादारों की अवरोही क्रम में जोनवार सूची तैयार कर अंतिम नोटिस जारी किए हैं। 


ये हैं वाणिज्यिक बकायादार
प्रत्येक जोन के प्रमुख वाणिज्यिक बकायादारों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की तैयारी की गई है। जिनमें जोन क्रमांक 1 से 1 लाख से ऊपर 3 बकायादार वार्ड/भवन क्र. 4/3007 आकाश त्रिपाठी पिता संजय त्रिपाठी बकाया राशि रु. 286232, वार्ड/भवन क्र. 4/1507 प्रेमनाथ कैला पिता गौरीशंकर कैला बकाया राशि 123931, वार्ड/भवन क्र. 3/67 प्रमोद कुमार गुप्ता पिता विष्णु प्रसाद गुप्ता बकाया राशि 110111 है।


 वहीं 50 हजार से ऊपर 13 बकायादार वार्ड/भवन क्र. 4/2443 महेन्द्र प्रसाद द्विवेदी बकाया राशि 95627, वार्ड/भवन क्र. 5/173 अंजनी प्रसाद मिश्रा बकाया राशि 87811, वार्ड/भवन क्र. 3/541 लाल नारायण सिंह बकाया राशि 85258, वार्ड/भवन क्र. पी-3/204/2 अनिकेत सिंह पिता अशोक कुमार सिंह बकाया राशि 81444, वार्ड/भवन क्र. 4/2999 श्यामकांत द्विवेदी पिता इंद्रभान द्विवेदी बकाया राशि 70763, वार्ड/भवन क्र. पी-5/77/1/3 महेश कुमार असनानी पिता सुन्दर दास असनानी बकाया राशि 66428, वार्ड/भवन क्र. 3/27 ब्रिज किशोर शुक्ला पिता राम किशोर शुक्ला बकाया राशि 60405, वार्ड/भवन क्र.5/315 प्रभालता त्रिपाठी पति रामसुफल त्रिपाठी बकाया राशि 59603,  वार्ड/भवन क्र. 4/1673 कमलजीत सिंह पिता निर्मल जीत सिंह बकाया राशि 56971, वार्ड/भवन क्र. 4/1583 अमित कुमार वर्मा पिता गंगा प्रसाद वर्मा बकाया राशि 53646, वार्ड/भवन क्र. 4/1553 लाल चन्द्र गुप्ता पिता रामनिधि गुप्ता बकाया राशि 53529, वार्ड/भवन क्र. 4/3004 रामस्वरूप बक्सी पिता वासुदेव बक्सी बकाया राशि 50712, वार्ड/भवन क्र. 4/1732 रंजीत सिंह पिता गुरु दयाल बकाया राशि 50109, सहित 34 बकायादारों एवं जोन क्रमांक 02 से 1 लाख से ऊपर 2 बकायादार वार्ड/भवन क्र. 17/391/5 समदड़िया गोल्ड बकाया राशि रु. 750243, वार्ड/भवन क्र. 17/1053 घनश्यामदास चंद्रलाल/राचूमल बकाया राशि 158364 है। वहीं 50 हजार से ऊपर 8 बकायदार वार्ड/भवन क्र. 18/135 सहीदा फातिमा/स्व. अली अख्तर बकाया राशि 87257, वार्ड/भवन क्र. 17/559 हंसराज सिंह/मगलेश्वर सिंह बकाया राशि 83627, वार्ड/भवन क्र. 17/770 विकाश सिंह/कृष्णपाल सिंह बकाया राशि 77270, वार्ड/भवन क्र. 21/248 राम तिवारी/रामानुज तिवारी बकाया राशि 73601, वार्ड/भवन क्र. 20/126 मो. अयूब खान/एहशान बक्स बकाया राशि 70392, वार्ड/भवन क्र. 17/223 अरुन श्रीवास्तव बकाया राशि 60496, वार्ड/भवन क्र. 21/277/2 जगदीश प्रसाद गुप्ता/नर्वदा प्रसाद गुप्ता बकाया राशि 54169, वार्ड/भवन क्र. 6/105 सरोज सिंह/यादवेन्द्र सिंह बकाया राशि 51773 सहित 11 बकायादारों को बार-बार सूचना देने के बावजूद शुल्क जमा नहीं करने पर अंतिम अवसर प्रदान करते हुए नोटिस थमाया गया है।


 निर्धारित समय-सीमा में राशि जमा न करने की स्थिति में उनके प्रतिष्ठानों पर तालाबंदी की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।