Rewa News: रीवा में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की पुलिस ने बचाई जान
अमहिया पुलिस ने ओवरब्रिज की रेलिंग में बैठे विक्षिप्त को उतारा

रीवा। पुलिस ने देश भक्ति जनसेवा की मिशान पेश करते हुए एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की जान बचाई। वह ओवरब्रिज की रेलिंग में चढ़कर बैठ गया था जो नीचे गिर सकता था। उसको पुलिस ने चुपके से जाकर नीचे उतारा और फिर उसको खाना खिलाकर रवाना कर दिया। पुलिस का यह काम निश्चित रूप से मानवता की मिशाल है।
बताया गया है कि एक युवक की जान बीती रात पुलिस ने बचाई है। सिरमौर चौराहे के लाईओवर के ऊपर रेलिंग में बीती रात एक दिमागी रूप से कमजोर व्यक्ति जाकर बैठक गया था। वह नीचे गिरकर दुर्घटना का शिकार हो सकता था और उसकी जान भी जा सकती थी।
इसे देखते हुए पुलिस ने उसकी जान बचाने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वह विचलित हो रहा था जिसकी वजह से उसको चुपके से नीचे उतारने की आवश्यकता थी। पुलिस चतुराई से उसके पीछे से गई और उसको पकड़कर नीचे उतार लिया। बाद में पता चला कि उसकी दिमागी हालत सही नहीं है।
बताया गया है कि उसको पकड़कर पुलिस ओवरब्रिज के नीचे लेकर आई। वह भूखा था तो उसको भोजन भी करवाया। वह अक्सर सिरमौर चौराहे के आसपास घूमते देखा जाता है। उसकी दिमागी हालत खराब है और कहीं बाहर से आकर सिरमौर चौराहे के आसपास घूम रहा है जो रात में ओवरब्रिज की रेलिंग में चढ़ गया था। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक की दिमागी हालत सही नहीं था और बीती रात वह ओवरब्रिज की रेलिंग में जाकर बैठ गया था जिसको नीचे उतारा गया है।