Rewa News: रीवा में आऊटसोर्स कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बिजली विभाग के कार्यालय में किया प्रदर्शन

कार्यपालन अभियंता को सौंपा गया मांगों का ज्ञापन

 | 
Rewa

रीवा। आऊटसोर्स कर्मचारियों ने शनिवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदर्शन करके कार्यपालन अभियंता को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा है। आंदोलनकारियों ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती हे तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। 


बताया गया है कि आऊटसोर्स कर्मचारियों ने आज विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। 12 मार्च को कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में अधिकारियों ने समस्त मांगों को लेकर चर्चा की थी और उसको पूरा करने का आश्वासन सभी कर्मचारियों को दिया था लेकिन उनकी मांगे शनिवार को पूरी नहीं हुई और अधिकारियों ने उनका निराकरण करने में कोई प्रयास नहीं किया जिसके परिणाम स्वरूप हम लोग धरना दे रहे है। 


उन्होंने कहा कि आऊटसोर्स कर्मचारियों के साथ सौतेला बर्ताव बर्ताश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी अधिकारियों की हठधर्मिता का शिकार होते है। आए दिन उनको अधिकारियों द्वारा मनमाफिक प्रताड़ित किया जाता है जिसकी वजह से कर्मचारियों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आऊटसोर्स कर्मचारी अब अन्य नहीं सहेंगे और अपनी मांगों को लेकर उग्र आंदोलन करने को भी तैयार है।