Rewa News: रीवा के रुतबा रेस्टोरेंट का संचालक गिरफ्तार, कपल्स को देता था 'सर्वसुविधायुक्त' केबिन

कॉलेज चौराहे में लंबे अर्से से संचालित है 'रुतबा', अवैध तरीके से रिहायसी कॉलोनी में चल रहा धंधा

 | 
Rewa

रीवा। शहर के कॉलेज चौक स्थित हेडगेवार नगर के पॉश इलाके में अवैध रूप से रिहायसी कॉलोनी में गंदे कामों का अड्डा बने रुतबा रेस्टोरेंट के संचालक को पुलिस ने अंतत: गत दिवस गिरफ्तार कर लिया, जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया। विगत दिनों दर्ज हुए नाबालिग से बलात्कार के प्रकरण में रेस्टोरेंट संचालक को पुलिस ने पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया। उक्त रेस्टोरेंट संचालक ने अपने यहां केबिन किराये पर दिया था जहां रिश्ते के मामा ने किशोरी के साथ बलात्कार किया था। 


बताया गया है कि पुलिस ने बलात्कार के मामले रुतबा रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाने में गत दिवस एक बलात्कार का प्रकरण कायम हुआ था। रिश्ते के मामा ने नाबालिग भांजी के साथ झिरिया पुल के नीचे बलात्कार किया था। 

Rewa
किशोरी की रिपोर्ट पर आपराधिक प्रकरण कायम कर पुलिस ने नाबालिग मामा को गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ करने पर नाबालिग ने रुतबा रेस्टोरेंट कालेज चौराहा में ले जाकर किशोरी के साथ बलात्कार करने के बारे में बताया था। उसने रुतबा रेस्टोरेंट में केबिननुमा रूम बुक कराया था और वहां भी किशोरी को हवस का शिकार बनाया था। 


बताया गया है कि पुलिस ने पूरे मामले को विवेचना में लिया। जांच उपरांत रेस्टोरेंट संचालक सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस पूछताछ हेतु थाने ले आई जिससे अब घटना के संबंध में सुरागरशी का प्रयास कर रही है। नाबालिग किशोरी के साथ बलात्कार के लिए उसने अपने रेस्टोरेंट का कमरा किराये पर दिया था।

Rewa


काफी समय से मिल रही थी शिकायतें
उक्त रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ काफी समय से शिकायत अमहिया थाने को मिल रही थी। उसने अपने रेस्टोंरेट में कमरे बनवाए हैं और ये कमरे प्रेमी जोड़े को उपलब्ध करवाता है। प्रेमी जोड़े अक्सर इस रेस्टोरेंट में आते थेे। ये रेस्टोरेंट स्कूल-कॉलेज स्टूडेंट्स को बर्बादी के रास्ते जाने में अहम भूमिका निभा रहा था।  

Rewa
सूत्रों के मुताबिक रुतबा रेस्टोरेंट के बारे में अमहिया पुलिस को भी खबर मिली थी जिस पर पुृलिस ने उसको हिदायत दी थी और इस तरह का कृत्य नहीं करने की समझाईश दी थी। पता चला है कि किसी राजनीतिक पार्टी के एक नेता का भी रुतबा रेस्टोरेंट के संचालक का काफी मेलजोल है। 


इनका कहना है-
थाने में बलात्कार का प्रकरण कायम हुआ था। नाबालिग ने किशोरी के साथ रुतबा रेस्टोरेंट में बलात्कार किया था जिस पर उसके संचालक को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया। आरोपी के विरुद्ध भी प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है। 
- कमलेश साहू, टीआई सिविल लाइन