Rewa News: रीवा में कुल्हाड़ी से काटकर वृद्ध की हत्या, घर के बाहर मिली लाश

जवा पुलिस ने घटना को जांच में लिया, आरोपियों के बारे में जुटाई जा रही जानकारी

 | 
Rewa

रीवा। बीती रात अज्ञात आरोपियों ने घर के बाहर सोते समय वृद्ध पर कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। बुधवार को सुबह वृद्ध की लाश घर के सामने मिलने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। घटनाकारित करने वाले आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से पतासाजी करने में लगी हुई है।


 बताया गया है कि एक वृद्ध पर अज्ञात आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। रामखेलावन आदिवासी 60 साल साकिन नेदुरा थाना जवा अपने घर में अकेले रहता था। प्रतिदिन की तरह बीती रात वह घर के बाहर बिस्तर लगाकर सो रहा था। रात में अज्ञात आरोपियों ने सोते समय वृद्ध पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।


 कुल्हाड़ी के कई वार किए गए जिससे वृद्ध की स्पॉट में मौत हो गई। हमला सोते समय हुआ था जिससे वृद्ध को बचने का मौका भी नहीं मिल पाया। बुधवार सुबह घर वाले जागे तो वृद्ध की लाश देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। घटनास्थल पर वृद्ध की लाश खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। 


बताया गया है कि पुलिस ने पूरे स्पाट का मुआयना किया। रीवा से एफएसएल टीम भी स्पाट में पहुंची। आरोपी ने कुल्हाड़ी से कई वार किए थे जिससे उसका कंधा पूरी तरह से कट गया था। पुलिस ने बाद में वृद्ध की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

घटनाकारित करने वाले आरोपी कौन थे इस बारे में पुलिस सुरागरशी का प्रयास कर रही है। वृद्ध के घर में कोई सदस्य नहीं था। लड़कियों की शादी हो गई थी। एक दामाद और लड़की घर के समीप ही रहते थे जो वृद्ध की देखभाल करते थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है।


आरोपियों के बारे में सुरागरशी का प्रयास कर रही पुलिस 
हत्या कारित करने वाले आरोपी कौन थे इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछतांछ करने का प्रयास किया है और उन लोगों के बारे में जानकारी एकत्र की है जिनका हत्या में हांथ हो सकता है। कुछ लोगों के बारे में जानकारी पुलिस के सामने आई है जिनकी सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है। वृद्ध की किसी से दुश्मनी की बात अभी सामने नहीं आई है। 


इनका कहना है-
एक वृद्ध बीती रात घर के बाहर सो रहे थे जिनकी अज्ञात आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का  प्रकरण कायम कर घटना को विवेचना में लिया गया है। आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है। कुछ संदेहियों से भी पूछतांछ की गई है।
-विवेक लाल, एएसपी रीवा