Rewa News: रीवा के अनुराज रियल स्टेट सहित कई बड़े बकायादारों पर नगर निगम ने मारा ताला
सम्पत्तिकर बकाया वसूली को लेकर सख्त कार्यवाही का हुआ शंखनाद

रीवा। निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देश पर संपत्तिकर बकाया वसूली को लेकर नगर निगम द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है। शनिवार 24 मई को नगर निगम की राजस्व टीम द्वारा बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं भवनों पर टैक्स बकाया होने के चलते तालाबंदी की कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में उपायुक्त राजस्व एम.एस. सिद्दीकी, सहायक राजस्व अधिकारी रावेंद्र सिंह व नीलेश चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक रवि प्रकाश मिश्र, उप निरीक्षक विष्णु लखेरा, मो. अली, मो. शकील अंसारी, सुधांशु विश्वकर्मा तथा आशीष त्रिपाठी, सर्वेश दुबे, वरुण रैकवार, मुजीब खान, भगवानदास मिश्र, राहुल चुटेले, मो. इस्तियाक खान, सौरभ मिश्रा, आयुष पांडेय सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
इन पर हुई कार्यवाही
जिन प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही हुई उनमें मकान नंबर 03/1141 इस्माइल खान रु. 3,52,722, मकान नंबर 05/171 राजेंद्र दुबे रु. 1,25,053, मकान नंबर 05/170 उर्मिला दुबे रु. 81,156 एवं मकान नंबर 04/719 अनुराज रियल स्टेट रु. 11,76,594 की बकाया राशि शामिल है।
सख्त कार्यवाही जारी रहेगी
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बकायादारों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि समय पर संपत्तिकर जमा न करने वाले बकायादारों पर इसी तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की है कि वे समय रहते अपना टैक्स जमा कर निगम के विकास कार्यों में सहयोग करें एवं शहर विकास में भागीदार बने।