Rewa News: रीवा नगर निगम में कई कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, दी गई विदाई
आयुक्त डॉ सौरभ सोनवणे द्वारा शाल व श्रीफल से किया गया सम्मानित
Apr 30, 2025, 16:45 IST
|

रीवा। नगर पालिक निगम रीवा में पदस्थ सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय, सहायक ग्रेड 3 आनंदीलाल वर्मा एवं उप स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शीला कनौजिया की सेवानिवृत्ति के साथ कर्मचारियों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इन कर्मचारियों की अर्धवार्षिकी सेवा 30 अप्रैल को पूरी होनी है इस दिन अवकाश होने के कारण एक दिवस पूर्व 29 अप्रैल को विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निगम आयुक्त डॉ सौरभ सोनवणे द्वारा शाल व श्रीफल से सम्मानित किया गया। साथ ही निगम आयुक्त ने विदाई समारोह के अवसर पर अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की।