Rewa News: रीवा में अज्ञात बदमाशों ने हाइवे में पति-पत्नी के साथ की लूट, जेवर व नकद रुपए लेकर भागे

रायपुर कर्चुलियान पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, घटना को जांच में लिया

 | 
Rewa

रीवा। अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े हाइवे में पति-पत्नी के साथ लूट की घटना की है। मोटर साइकिल से आये बदमाश पति-पत्नी को लूटकर शिकार बनाकर भागने में कामयाब हो गये। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने प्रकरण कायम कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आयेदिन जिले में हो रही लूट की घटनाओं से पुलिस परेशान है। 


बताया गया है कि हाइवे में अज्ञात बदमाशेां ने पति-पत्नी के साथ लूट की घटना की है। ब्रजभूषण कोरी निवासी इटौरा थाना विवि अपने ससुराल पत्नी को बुलाने गया था। उसके साथ मौसेरा भाई नागेन्द्र कोरी भी था। ससुराल से पत्नी को लेकर वह वापस आ रहा था।

रामनईै के पास तीन अज्ञात बदमाश मोटर साइकिल से आये और उसकी गाड़ी को रोक लिये। बदमाशों ने गाड़ी चेक करने के लिए कागज मांगे। उसने पर्स से कागज निकाला तभी बदमाश उसका पर्स छीन लिये जिसमें तीन हजार रुपए रखे थे। दूसरे बदमाश ने पत्नी का मंगलसूत्र व पर्स छीन लिया। 


बताया गया है कि घटना करने के उपरांत बदमाश भागने में कामयाब हो गये। उसने हल्ला गुहार कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे रीवा तरफ भाग गये। डर के कारण फरियादी थाने तक नही जा पाया और उसकी तबियत खराब हो गई। वह सीधे घर आ गया और बीती शाम थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर उनकी सरगर्मी से पताशाजी शुरू कर दी है। आरोपी कौन थे इस बारे में पुलिस को जानकारी नहीं मिली है।


बदमाशों से परेशान पुलिस, गुढ़ थाना क्षेत्र में हुई थी चेन स्नेचिंग
बदमाशों ने चार दिन के भीतर दूसरी घटना की है। गुढ़ रोड में महसांव के पास आंचल यादव से चलती गाड़ी में चेन स्नेचिंग की घटना की थी। उक्त घटनाकारित करने वाले आरोपियों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया। उसके बाद बदमाशों ने अब रामनई में पति-पत्नी को लूट का शिकार बना लिया। पुलिस के लिए बदमाश चैलेंज बने हुए है।


इनका कहना है-
पति-पत्नी के साथ रामनई के पास लूट की घटना हुई थी जिसमें तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्रकरण कायम कर उनकी सरगर्मी से पताशाजी की जा रही है। बदमाशों की तलाश हेतु सीसीटीवी कैमरे चेक कराये गये है। उनकेा गिरफ्तार कर लूटा गया मशरुका बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
- हिमाली पाठक, डीएसपी