Rewa News: रीवा में दिवंगत की पत्नी को अधिकारियों ने दिया एक करोड़ का चेक

फूलचंद्र रजक ड्यूटी के समय एक्सीडेंट में हो गए थे शहीद

 | 
Rewa

रीवा। दिवंगत पुलिसकर्मी की पत्नी को अधिकारियों ने शुक्रवार को एक करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया है। पुलिसकर्मी ड्यूटी के समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे जिसकी वजह से उनका निधन हो गया था। पुलिस विभाग ने स्टेट बैंक की मदद से पत्नी को यह चेक प्रदान किया है। 


बताया गया है कि दिवंगत पुलिसकर्मी की पत्नी को एक करोड़ का चेक दिया गया है। सहायक उपनिरीक्षक फूलचंद्र रजक विगत 19 नवम्बर 2024 को सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए थे जिनका 29 नवम्बर को निधन हो गया था। उनके निधन पर पत्नी प्रेमा कुमारी रजक को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को एक करोड़ का चेक दिया गया।

 
इस बीच आईजी गौरव राजपूत, एसपी विवेक सिंह, स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रिंकी सिंह, मुख्य प्रबंधक प्रेमकिशोर मिश्रा, सहायक प्रबंधक रोहित कुमार मौजूद रहे। सैलरी पैकेज के अनुबंध के अनुसार उनको एक करोड़ का चेक दिया गया है।