Rewa News: सतना से रीवा आए घायल पुलिसकर्मी की हालत देखने पहुंचे आईजी
एसजीएमएच में चल रहा इलाज, जैतवारा थाने में प्रधान आरक्षक को आरोपी ने मारी थी गोली

रीवा। सतना से गोली लगने के बाद घायल प्रधान आरक्षक को उपचार हेतु एसजीएमएच लाया गया है। प्रधान आरक्षक से मिलने के लिए आज आईजी सहित पुलिस के तमाम अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उसकी हालत के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। डॉक्टर प्रधान आरक्षक का इलाज कर रहे है।
बताया गया है कि सतना जिले के जैतवारा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग बीती रात अपने थाना परिसर के बैरक में खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय आरोपी उनके बैरक में घुस गया और उनको गोली मार दी। थाना परिसर में गोली चलने की आवाज से हड़कंप की स्थिति बन गई। आरोपी घटना के उपरांत भागने में कामयाब हो गया। गोली लगने से प्रधान आरक्षक जख्मी हो गए थे जिनको उपचार हेतु एसजीएमएच में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि आज सुबह घायल प्रधान आरक्षक की हालत देखने के लिए आईजी गौरव राजपूत, एसपी विवेक सिंह सहित तमाम अधिकारी अस्पताल आए थे। अधिकारियों ने डाक्टरों से बातचीत की और घायल प्रधान आरक्षक की हालत के बारे में जानकारी ली। गोली अभी प्रधान आरक्षक के शरीर में लगी हुई है जिसको बाहर नहीं निकाला जा सका है।