Rewa News: रीवा में गला घोंटकर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या

घर में ताला बंद कर भागा आरोपी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

 | 
Rewa

रीवा। 2 दिन पहले पत्नी की पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी और घर में ताला बंद करके भाग गया। शनिवार को कमरे से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्पॉट में पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो उसकी लाश बरामद हुई। पुलिस ने स्पॉट का मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। आरोपी के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। 


 बताया गया है कि गला घोंटकर आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी। एक साल पहले आरोपी ने एक 16 साल की किशोरी से प्रेम विवाह किया था। घर वाले इस शादी को तैयार नहीं थे जिसकी वजह से दोनों लोग किराए का कमरा लेकर रहते थे। पति ऑटो चलाता था और पत्नी किसी चूड़ी वाले की दुकान में काम करती थी।


 एक दिन पहले पत्नी को घर में आसपास के लोगों ने देखा था और उसके बाद किशोरी का कोई पता नहीं चला। आज सुबह आसपास के लोगों को उसके बंद कमरे से दुर्गंध महसूस हुई। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। 


बताया गया है कि पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर किशोरी लाश पड़ी हुई थी। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। एफएसएल टीम को भी स्पाट में बुलाया गया जिसने स्पाट का मुआयना किया। महिला का गला घोंटा गया था। 


कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था जिसकी वजह से यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि पति ने उसकी गला घोंटकर हत्या की और घर में ताला बंद करके भाग गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। हत्या का प्रकरण कायम कर पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।


पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था झगड़ा
पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूंछा तो उन्होंने बताया कि पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। दोनों लोग दिन भर अपने घर में नहीं रहते थे और रात में आते थे। उसके बाद अक्सर उनके बीच झगड़ा होता रहता था। शायद यही झगड़ा उसकी मौत का कारण बना हो। घटना के समय भी आरोपी का पत्नी से विवाद हुआ और उसने गला घोंटकर हत्या कर दी। 


आरोपी की तलाश में लगी पुलिस 
इस घटना को अंजाम देने वाला पति अभी फरार हो गया है जिसके बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। मोहल्ले वालों ने गत दिवस महिला को सुबह 9 बजे के आसपास जिंदा देखा था और उसके बाद फिर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था और आरोपी उसकी हत्या करके भागने में कामयाब हो गया। 


इनका कहना है-
एक किशोरी की लाश उसके कमरे के अंदर मिली है और बाहर से ताला बंद था। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर उसकी लाश पड़ी थी जिसकी हत्या करने के साक्ष्य मिले है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। वहीं हत्याकारित करने वाले संदेही की पतासाजी की जा रही है।
-मनीषा उपाध्याय, थाना प्रभारी बिछिया