Rewa News: रीवा के एक घर में खाना बनाते समय सिलेण्डर फटने से आधा दर्जन जख्मी

सगरा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, सभी घायलों को उपचार हेतु लाया गया हॉस्पिटल

 | 
Rewa

रीवा। रीवा के एक घर में खाना बनाते समय सिलेण्डर में ब्लास्ट हुआ है। बीती रात इस घटना से घर के आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए जिनको काफी ज्यादा चोट आई थी। घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 


बताया गया है कि सिलेण्डर फटने से एक घर के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। ग्राम बक्छेरा थाना सगरा में बीती रात बसंल परिवार में यह दुर्घटना हुई है। रात में यहां सिलेण्डर से खाना बनाने की तैयारी महिलाएं कर रही थी। खाना बनाने के लिए जब उन्होंने गैस जलाने के लिए लाइटर जलाया तभी आग भड़क गई।

आग पूरे कमरे में फैल गई और उसी समय सिलेण्डर में ब्लास्ट हो गया। सिलेण्डर में ब्लास्ट होने से आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए जो वहां पर बैठे हुए थे। तुरंत घटना का पत चलने पर आसपास के लोग पहुंचे और आग को बुझाया। 


बताया गया है कि सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। पांच घायलों को तो प्राथमिक इलाज के उपरांत छुट्टी दे दी गई लेकिन बच्ची काफी ज्यादा जल गई थी जिसको अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आग लगने की वजह से सिलेण्डर में लीकेज को माना जा रहा है जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई है।