Rewa News: रीवा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गीता जयंती
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान एवं पर्व का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खाते में राशि का किया अंतरण
रीवा। प्रदेश में 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान तथा 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहे मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से शुभारंभ किया। भोपाल में आयोजित गीता जयंती के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसे स्थानीय जनों ने देखा और सुना। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर लाडली बहनों के खाते में दिसंबर माह की किस्त का अंतरण किया।
गीता के संदेश जन-जन स्वीकारे
गीता जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर निगम के टाउन हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्व गीता प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि उपेन्द्र ने गीता सार के संबंध में उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि गीता के माध्यम से भगवान ने हमें कर्म का मार्ग बताया। गीता के संदेश को जन-जन को स्वीकारने की आवश्यकता है। विश्व गीता प्रतिष्ठान के सदस्यों ने श्रीमद् भगवत गीता के कर्म योग पाठ का वाचन किया।
सभी को एक सूत्र में बांधती है गीता
इस अवसर पर इस्कान संस्था के सदस्यों ने संकीर्तन की प्रस्तुति दी तथा आदि शंकराचार्य द्वारा रचित महात्म का प्रस्तुतीकरण किया। क्षेत्रीय संचालिका ब्राम्ह्माकुमारी संस्थान निर्मला दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गीता महोत्सव का आयोजन आनंद की अनुभूति देता है।
गीता कर्म का बीज है। इससे नवीन जीवन की अनुभूति होती है। राजयोगी व्ही के प्रकाश ने गीता ज्ञान सर्व धर्म समभाव एवं विश्व कल्याण के बारे में उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि सभी को एक सूत्र में बांधने का कार्य गीता द्वारा होता है। इस दौरान गीता मानस का परिचय राजेश गिरी द्वारा दिया गया।
हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के क्रम में वेदांता पब्लिक स्कूल के प्रतिभागियों ने कृष्ण एवं राधा का चरित्र प्रस्तुत किया। ब्राम्ह्माकुमारी संस्थान के छात्र-छात्राओं ने कृष्णमय स्वर्णिम दुनिया का सजीव प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर श्रीमद् भगवत गीता को समझने हेतु मूल विधि से भी विश्व गीता संस्थान के प्रतिनिधियों ने प्रबुद्ध जनों को अवगत कराया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस्कान एवं विश्व गीता प्रतिष्ठान द्वारा प्रस्तुत गीता आरती से कार्यक्रम का समापन हुआ।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े, सहायक आयुक्त दीपावली द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, पार्षदगण सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, प्रबुद्धजन, लाड़ली बहने तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे। इसके साथ ही गीता जयंती पर लक्ष्मणबाग संस्थान स्थित गौशाला में गौ पूजन किया गया तथा गौ माता को गुड़, चना एवं आहार खिलाया गया।
प्रशिक्षण का किया गया आयोजन
प्रदेश में 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया जायेगा। प्रत्येक दिन की गतिविधि तथा लाभांवित हितग्राहियों की जानकारी सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज होगी।
इस संबंध में कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रबंधक लोक सेवा रविकांत पाण्डेय ने प्रशिक्षण में प्रत्येक दिवस की शहरी एवं ग्रामीण शिविरों की गतिविधियों की पोर्टल में फीडिंग तथा अन्य आवश्यक जानकारियों की फीडिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सभी एईजीएम तथा नगर परिषद के कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने जनकल्याण पर्व के कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 11 दिसम्बर से जनकल्याण पर्व और जनकल्याण अभियान शुरू हो गया है। अभियान की मानीटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी सेक्टर आफीसर तथा शिविर प्रभारी से सतत संपर्क रखें।
शिविर में प्राप्त आवेदन तथा उनके निराकरण की जानकारी प्रतिदिन दर्ज करें। सेक्टर प्रभारियों के भ्रमण पर भी निगरानी रखें। निरीक्षण के समय अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती फरहत जैब तथा कंट्रोल रूम के कर्मचारी उपस्थित रहे।
मॉनीटरिंग के लिए दल तैनात
जिले में 11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों का चयन किया जाएगा। सभी हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। अभियान की मॉनीटरिंग तथा सूचनाओं को ऑनलाइन दर्ज करने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने दल तैनात किया है।
दल में जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस आशीष दुबे, जिला प्रबंधक लोक सेवा रविकांत पाण्डेय तथा जिला समन्वयक स्वच्छता मिशन जिला पंचायत फरहत जैब को शामिल किया गया है। इनके सहयोग के लिए सहायक ग्रेड तीन रोहित सिंह बघेल तथा डाटा एंट्री आपरेटर अजीत तिवारी को तैनात किया गया है। कलेक्टर ने दल को अभियान के दौरान डाटा एंट्री की समस्त कार्यवाहियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
केन्द्रीय जेल में हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन
केन्द्रीय जेल में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेल गौशाला को रंगोलियों व फूलों से सजाया गया तथा वृक्षारोपण किया गया। जेल परिसर में गीता पाठ कर विभिन्न मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियाँ दी गई। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय, उप जेल अधीक्षक संजीव कुमार गेंदले, योगेश परमार, भागीरथ सौर, स्वदीप सिंह, उपेन्द्र द्विवेदी, धीरेन्द्र सिंह सहित समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहा।
गुढ़ चौराहा में नपानि ने किया जनकल्याण पर्व शिविर का शुभारंभ
यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर मुख्यमंत्री-जनकल्याण-अभियान अंतर्गत जन कल्याण पर्व शिविर का शुभारंभ बुधवार को निगम अंतर्गत जोन क्र. 4 वार्ड 28, 40 कामधेनु के पास गुढ़ चैराहा रीवा में आयोजन किया गया। निगमायुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशन मे वार्डवार जन कल्याण पर्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
11 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहे मुख्यमंत्री-जनकल्याण-अभियान में केन्द्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक और लक्ष्य आधारित 45 योजनाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जायेगा। इन योजनाओं के लाभ से वंचित रहे पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें हितलाभ दिया जायेगा। इसके लिए निगम के सभी वार्डों में शिविर लगाये जा रहे है। बैकलेन एवं फ्रंटलेन की नालियो को कवर करने के निर्देश दिए।