Rewa News: रीवा में जल संरक्षण के संबंध में ग्रामीणों से किया गया संवाद
सम्भाग के कई जिलों में नाले में बोरीबंधान कार्य किया गया
Apr 1, 2025, 16:48 IST
|

रीवा। विश्व जल दिवस पर जन अभियान परिषद से संबद्ध संस्थाओं द्वारा जि़लें के विभिन्न ग्रामों में जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम छिजवार व दादर में सम्भागीय समन्वयक प्रवीण पाठक ने संवाद कार्यक्रम में जल की महत्ता व जल संरक्षण के विषय में ग्रामीण जनों से संवाद किया।
जल गंगा अभियान के तहत त्योंथर विकासखण्ड के सेंगरवार व सतपुरा में बघेड़ी नाले में तथा मऊगंज जिले के निहाई नदी में भी बोरीबंधान का कार्य किया गया। कार्यक्रम को विकासखंड समन्वयक अमित अवस्थी व नवांकुर संस्था सर्वोदय विंध्य विकास समिति के सचिव बृजेश सिंह व दीपा शिशु शिक्षा समिति के अध्यक्ष दयानंद तिवारी, जन कल्याण देशभक्ति सेवा मंडल के अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह व सचिव विशाल सिंह, बृजभूषण तिवारी, अरुण पांडे ने भी सम्बोधित किया।