Rewa News: रीवा में मकर संक्रांति पर डिप्टी सीएम ने उड़ाई पतंग, चलाई साइकिल

आनंद उत्सव में गिप्पी-गेंद का भी लिया आनंद, चिरहुलानाथ स्वामी के किए दर्शन-पूजन

 | 
Rewa

रीवा। मकर संक्रांति के अवसर पर अटल पार्क, रीवा में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने रीवा वासियों के साथ इस उत्सव में भाग लिया और गिप्पी गेंद, साइकिलिंग तथा पतंगबाजी का आनंद लिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। इसे उमंग और उल्लास के साथ मनाएं।

Rewa


उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रीवा में श्रीचिरहुला नाथ स्वामी के दर्शन, पूजन कर आशीर्वाद लिया। श्री शुक्ल ने भंडारे में सहभागिता करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया।

Rewa

Rewa