Rewa News: रीवा में बच्चों के विवाद में भिड़ गए चचेरे भाई, एक ने दूसरे पर किया पेचकस से हमला

अमहिया पुलिस ने दर्ज किया आपराधिक प्रकरण, आरोपी की पताशाजी जारी

 | 
Rewa

रीवा। बच्चों के विवाद में एक व्यक्ति पर उसके भाई ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने उस पर चाकू से वार किया जिसमें वह जख्मी हो गया। घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। हल्ला-गुहार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। घायल को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया है।


 बताया गया है कि बच्चों के विवाद में एक व्यक्ति पर आरोपी ने चाकू से हमला बोल दिया। फारुख खान पिता सलमान 47 साल साकिन निवासी बड़ी दरगाह थाना अमहिया के पास का आज सुबह अपने चचेरे भाई हजरत बिलाल खान के साथ झगड़ा हो गया था। घर में पहले बच्चों के बीच झगड़ा हुआ और उसके बाद बड़े उस विवाद में भिड़ गए। आरोपी हजरत बिलाल ने अपने बड़े भाई फारुख पर पेचकस से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ उस पर वार किए जिसमें वह जख्मी हो गया।


 बताया गया है कि हल्ला-गुहार सुनकर घर के दूसरे सदस्य आए और आरोपी को पकड़ा जिस पर उसकी जान बच पाई। जख्मी व्यक्ति को काफी चोट आई थी जिस पर घर वाले उसको आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है।

घटनाकारित करने वाले आरोपी की पुलिस पताशाजी में लग गई है। थाना प्रभारी अमहिया शिवा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू बात पर विवाद हुआ था जिस पर आरोपी ने हमला कर दिया। प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया गया है।