Rewa News: रीवा में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

सिविल लाइन पुलिस ने घटना को जांच में लिया, ट्रांसपोर्ट नगर की घटना

 | 
Rewa

रीवा। काम करते समय एक युवक करंट में झुलस गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसको घर वाले तुरंत उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए जहां बीती शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पंचनामा कार्यवाही के उपरांत लाश घर वालों को सौंप दिया है। 


बताया गया है कि करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। राहुल गोस्वामी पिता संतोष गोस्वामी 30 साल साकिन ट्रांसपोर्ट नगर थाना सिविल लाइन अपने घर के समीप ही काम कर रहा था। काम करते समय वह करंट में फंस गया था।

करंट की वजह से उसका पूरा शरीर झुलस गया था। हल्ला-गुहार सुनकर घर वाले दौड़े और उसको करंट से मुक्त कराए। उसको आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। चिकित्सक काफी प्रयास के बाद भी उसकी जान नहीं बचा पाए और बीती शाम उसकी मौत हो गई। 


बताया गया है कि युवक बिजली तार की वजह से करंट में फंसा था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को घर वालों के बयान लिए है। मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। टीआई कमलेश साहू ने बताया कि एक युवक की करंट लगने से मौत हुई है। मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।