Rewa News: रीवा में पांच साल पूर्व प्रेम विवाह करने वाली महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

समान पुलिस स्पॉट में पहुंची, घटना को जांच में लिया

 | 
Rewa

रीवा। पांच साल पहले प्रेम विवाह करने वाली एक महिला ने बीती शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में आसपास के लोगों को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तुरंत पुलिस स्पॉट में पहुंच गई जिसने महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। 


बताया गया है कि एक महिला ने बीती शाम आत्महत्या की है। काजल सिंह पति रोहित कुशवाहा 23 साल साकिन रामपुर बघेलान अपनी सहेली के साथ बाणसागर कालोनी थाना समान में किराए का कमरा लेकर रहती थी। बीती शाम उसने अपने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। 


जब सहेली को घटना के बारे में पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। महिला की लाश रस्सी के सहारे लटक रही थी जिसको पोस्टमार्टम हेतु मर्चुरी में रखवा दिया। 


बताया गया है कि महिला ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था और कुछ समय तक वह पति क ेसाथ ही रहती थी लेकिन अब वह अपनी सहेली के साथ उसके किराए के कमरे में रहती थी। उसकी आत्महत्या के सटीक कारण पता नहीं चल पाए है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। टीआई समान विकास कपीस ने बताया कि घटना को विवेचना में ले लिया गया है। जांच उपरांत उसकी आत्महत्या के कारण पता चल पाएंगे।


किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
बीती शाम एक किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। उसकी आत्महत्या के कारण पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। बताया गया है कि ग्राम माच बहुलिया थाना मऊगंज में रहने वाली अर्चना प्रजापति पिता संतोष 13 साल ने बीती शाम अपने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दी है। 


उस समय भाई पानी लेने गया था और जब वापस लौटकर आया तो उसकी लाश फांसी में लटक रही थी। बाद में उसने गांव के लोगों को सूचना दी जिस पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। किशोरी की आत्महत्या के कारण स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाएं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।


महिला की मौत पर घर वालों ने लगाया हत्या का आरेाप
वहीं एक अन्य घटना में महिला की मौत पर मायके वालों ने हत्या का आरेाप लगाया है। घटना से काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही जिसको पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। बताया गया है कि ग्राम कठेरी थाना मनगवां में एक महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई।

उसकी लाश फांसी के फंदे में लटकती मिली जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। इस दौरान महिला के मायके पक्ष के लोग आए जो ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर उसको प्रताड़ित करने लगे। हंगामा कर रहे घर वालों ने पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। पोस्टमार्टम उपरांत लाश घर वालों को सौंप दी गई है।