Rewa News: रीवा में घर के बगल में पेड़ में लटककर महिला ने की आत्महत्या
लालगांव चौकी पुलिस स्पॉट में पहुंची, प्रताड़ना का आरोप

रीवा। घर के बगल में पेड़ से लटककर महिला ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। आज सुबह घटना के बारे में पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंची। महिला की आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए है। वहीं मायके पक्ष ने उसकी हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। मर्ग कायम कर पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।
बताया गया है कि घर के बगल में पेड़ से लटककर महिला ने आत्महत्या की है। ज्योति तिवारी पति दिनेश तिवारी 30 साल साकिन सोरैहिया चौकी लालगांव ने बीती रात यह कदम उठाया है। घर के बगल में एक आम का पेड़ था जिसमें महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह घर वाले जागे तो महिला की लाश लटक रही थी। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंची।
बताया गया है कि पुलिस ने पूरे स्पॉट का मुआयना किया। महिला ने किस वजह से जान दी है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है जिसकी वजह से महिला ने जान दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। चौकी प्रभारी आरबी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने आत्महत्या की है। उसकी आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है।