Rewa News: रीवा में एमआईसी की बैठक में पारित किए गए 7 प्रस्ताव
ई-केवायसी में हीलाहवाली पर नपानि आयुक्त ने कई कर्मचारियों का काटा वेतन

रीवा। नगर पालिक निगम रीवा के मेयर-इन-काउंसिल की बैठक मंगलवार को महापौर अजय मिश्रा (बाबा) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निगम आयुक्त डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य नजमा बेगम, नीतू अशोक पटेल, धनेन्द्र सिंह बघेल, रमा दुबे, रवि तिवारी, मनीष नामदेव, गुलाम अहमद, गायत्री लखन खण्डेलवाल, सूफिया सहफूज खान, आरती बक्सरिया उपस्थित रहें।
ये प्रस्ताव किए गए पारित
इस दौरान बैठक में विभिन्न कार्यसूचियों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिए गए जिनमें - प्रस्ताव क्र. 1 में पीपीपी मॉडल आधारित स्मार्ट टॉयलेट के निर्माण एवं रख-रखाव के कार्य की निविदा को निरस्त कर पुन: निविदा आमंत्रित किए जाने की स्वीकृति का निर्णय लिया गया।
प्रस्ताव क्र. 2 रतहरा तालाब की निविदा निरस्त कर पुन: निविदा आमंत्रण हेतु अगली बैठक में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जावेगा।
प्रस्ताव क्र. 3 प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत कृष्णा नगर साईट पर ईडब्ल्यूएस-196, एलआईजी-120, दुकान-36, कार्यालय ईकाई-06 अधूरे कार्य की निविदा निरस्त कर एफडीआर-बीजी राजसात कर पुन: निविदा आमंत्रण करने का निर्णय लिया गया।
प्रस्ताव क्र. 4 अवनीश कुमार त्रिपाठी कनिष्ठ लेखाधिकारी नगर निगम रीवा के चिकित्सा देयक भुगतान की स्वीकृति दी गई।
प्रस्ताव क्र. 5 मध्यप्रदेश नगरपालिका (भवनों एवं भूमियों के कर योग्य सम्पत्ति मूल्य निर्धारण) नियम, 2020 एवं नियम 2021 के अनुसार नगर पालिक निगम रीवा क्षेत्र का वर्गीकरण, भवन तथा भूमियों का वर्गीकरण, कर योग्य सम्पत्ति मूल्य निर्धारण एवं सम्पत्तिकर की दरों का निर्धारण, वित्तीय वर्ष 2025-2026 हेतु परिषद को अग्रषित किया गया तथा बढ़ाई गई दरों में से 5 प्रतिशत की कमी करने का प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया गया।
प्रस्ताव क्र. 6 सिंगल यूज प्लास्टिक को कम करने के लिए बर्तन बैंक उपयोग हेतु रीवा शहर के मध्य स्थान महामृत्युंजय काम्पलेक्स के एक दुकान उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया।
प्रस्ताव क्र. 7 रानी तालाब संरक्षण एवं प्रबंधन का कार्य 35 माह के लिए ठेका पर दिए जाने हेतु प्रीमियम का पुनर्निर्धारण कर निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गई।
प्रस्ताव क्र. 8 नगर पालिक निगम रीवा द्वारा आवंटित अचल सम्पत्तियों के मूलस्वरूप में परिवर्तन, तोड़फोड़ तथा स्थाई अतिक्रमण के कारण आवंटन (अंतरण) निरस्त कर पट्टा रद्द किए जाने के संबंध में हितग्राहियो को नोटिस देने का निर्णय लिया गया।
साथ ही प्रस्ताव सफाई गोदाम योजना को पीपीपी मोड़ से क्रियांन्वयन करने का निर्णय लिया गया। विद्युत विभाग के कबाड़ की निलामी की स्वीकृति दी गई एवं 5 उच्च तकनीकी के फायर वाहन क्रय करने हेतु 6 करोड़ राशि का प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने हेतु पारित किया गया।
नपानि आयुक्त ने कई कर्मचारियों का काटा वेतन
वहीं मध्यप्रदेश शासन द्वारा समस्त नागरिकों का समग्र का आधार के साथ शत-प्रतिशत इ-र्केवाईसी पूर्ण किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी नागरिकों की समग्र ईकेवाईसी अनिवार्य है, एवं ईकेवाईसी पश्चात ही नागरिक मध्यप्रदेश शासन के कार्यो से जुड़ सकेगें।
निगम आयुक्त डॉ सौरभ सोनवणे द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंर्तगत सभी नागरिकों के समग्र का आधार के साथ ईकेवाईसी पूर्ण कराए जाने हेतु जोन क्र. 1, 2, 3 एवं 4 में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षको की ड्यिूटी लगाई गई थी, किन्तु कुछ वार्डो में आपेक्षित प्रगति नही हो पाई जिससे कार्य की गति प्रभावित हुई है एवं इन वार्डो में केवाईसी प्रक्रिया नगण्य पाई गई। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त ने संबंधित कर्मचारियों के एक दिन के वेतन की कटौती की।
इनके काटे गए वेतन
शिवप्रसाद पाण्डेय प्र सहायक राजस्व निरीक्षक वार्ड 9, प्रेमचन्द्र मिश्रा प्र सहायक राजस्व निरीक्षक वार्ड 12, हरीश कुमार अहिरवार सहायक राजस्व निरीक्षक वार्ड 12, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय प्र सहायक राजस्व निरीक्षक वार्ड 16, प्रत्यूष कुमार सिंह सहायक राजस्व निरीक्षक वार्ड 14, रामकरण वर्मा प्र सहायक राजस्व निरीक्षक वार्ड 25, रोहित भारत प्र सहायक राजस्व निरीक्षक वार्ड 39 एवं विकास सिंह सहायक राजस्व निरीक्षक।