Rewa News: रीवा मेें नए साल के पहले दिन मनाया गया 39 वां शांति एवं सद्भावना महोत्सव

परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए अत्यावश्यक है, शांति और सद्भाव: मेघा परमार

 | 
Rewa

रीवा। विश्व के समस्त महाद्वीपों के सबसे ऊंचे पर्वतों पर तिरंगा लहराने के साथ ही विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वाली तथा सबसे कम समय में समुद्र की सर्वाधिक गहराई तक स्कूबा डाइविंग में विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने वाली देश की साहसी बिटिया एवं यूथ आइकॉन मेघा परमार ने विवेकानंद पार्क के मंच से देशवासियों का आहवान करते हुए कहा कि युवा हताशा की बजाय दृढ़ संकल्प हों और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आज हर परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए अत्यावश्यक है शांति एवं सद्भाव। तभी देश की सर्वांगींण उन्नति होगी। 


नगर पालिक निगम एवं रिएक्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में विवेकानंद पार्क मे आयोजित 39 वें शांति एवं सद्भावना महोत्सव में बड़ी संख्या में उपस्थित नगरवासियों के साथ एवरेस्ट विजेता मेघा परमार, कार्यक्रम संयोजक डॉ मुकेश येंगल, सरदार प्रहलाद सिंह, श्रीमती माया सिंह, प्रोफेसर महेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रो अतुल पाण्डेय, रेडक्रॉस सचिव डॉ विनोद श्रीवास्तव, चेयरमैन डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी, डॉ बीएल मिश्र, इंजी एसके चतुर्वेदी, इंजी देवेंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य राजेंद्र सिंह, राजकुमार टिलवानी, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, विभा श्रीवास्तव, पल्लवी खन्ना, ममता नरेंद्र सिंह, कुसुम सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल रहे। 


कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ कौशलेंद्र त्रिपाठी द्वारा सूर्य उपासना, वेद मंत्रोच्चार एवं शंखध्वनि से किया गया। इसके उपरांत शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर और तिरंगे झंडे के रंग के गुब्बारे हवा में छोड़े गए। डॉ मुकेश येंगल से सद्भावना महोत्सव के 38 वर्षों के इतिहास की जानकारी विस्तार से प्रदान की। ग्रीन एवं क्लीन रीवा को समर्पित महोत्सव में नगर निगम की आईसी स्वच्छता टीम के सदस्यों सहित सामाजिक कार्यो से जुड़ीं वरिष्ठ महिला सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

Rewa


  शांति एवं सद्भावना महोत्सव में सेना भर्ती के प्रशिक्षक बहादुर गौतम, रमेश तिवारी, राखी सिंह, सामाजिक संगठन के सौरभ तिवारी, दीपक शर्मा, जयदीप सिंह, जेआर पाण्डेय, अशोक गहरवार, संजय सिंह, दिलीप शुक्ला, अमित पीढ़िया, मुन्ना जैदी, बीके शुक्ला, विकास सोनी, अमिताभ सिंह, किसान सुब्रत, नगर निगम से सचिन द्विवेदी, राजू द्विवेदी, अवनीश शुक्ला, प्राची खान, सहित सैकड़ो लोग शामिल रहें। समापन राष्ट्रगान से किया गया।


                                                                                                                             कमिश्नर ने मेघा परमार को किया सम्मानित

Rewa


प्रसिद्ध पर्वतारोही मेघा परमार ने रीवा में नव वर्ष के अवसर पर आयोजित सद्भावना दौड़ में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद परमार ने कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर कमिश्नर बीएस जामोद से सौजन्य भेंट की। कमिश्नर जामोद ने परमार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत और सम्मान किया। परमार ने कमिश्नर जामोद को एवरेस्ट गर्ल पुस्तक भेट की जो उनकी उपलब्धियों पर लिखी गई है।


 परमार ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने के साथ विश्व के सभी महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर भी तिरंगा फहराया है। परमार ने सबसे कम समय में समुद्र की सर्वाधिक गहराई तक स्कूवा डाइविंग करके विश्व रिकार्ड भी कायम किया है। इस अवसर पर डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय, अपर कमिश्नर नीतू माथुर, संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी तथा संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे उपस्थित रहे।