Rewa सांसद जनार्दन मिश्र बोले- मानसून सत्र में 'घमंडिया गठबंधन' का असली चेहरा हुआ उजागर

पत्रकार वार्ता के दौरान की मोदी सरकार की उपलब्धियों तथा मानसून सत्र की चर्चा 

 | 
janaradan mishr a

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के साथ मानसून सत्र 2023 में सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुये कहा की विपक्ष घमंडिया गढबंधन द्वारा लगातार व्यवधान डलने के बावजूद मानसून सत्र में अत्यन्त सफल एवं प्रभावी सत्र रहा है। जिस तरह से सत्र प्रारम्भ होते ही विपक्ष के घमंडी गठबंधन द्वारा संसद की कार्यवाही को बाधित करते हुये देश की जनता को गुमराह करने का षणयंत्र रचा गया।

उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे संसद सत्र आगे बढ़ा विपक्ष का असली चेहरा उजागर हो गया। मानसून सत्र में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अनेक विधेयक पारित हुये। जिससे आम नागरिकों के जीवन को और अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाने हेतु महत्वपूर्ण विधायी कार्य पूर्ण किये गये। सत्र के दौरान लोकसभा राज्यसभा के साथ 25 सरकारी विधेयक प्रस्तुत किये गये जिसमें 23 विधेयक दोनों सदनों में पारित हुये। सरकार ने औपनिवेशिक आपराधिक कानूनों को अमृत काल के अनुरूप सुधार लाने के उद्देश्य से देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार के लिये तीन विधेयक भी प्रस्तुत किये तीनों विधेयकों को स्थाई समिति के पास भेज दिया गया। जिसमें व्यापक कानूनी सुधार किये गये है।

 गृह मंत्री अमित शाह ने 19वीं शताब्दी के 3 महत्वपूर्ण कानूनों को भारतीय प्रारूप के अनुसार तैयार किया है। भरतीय दण्ड संहिता 1860 की जगह न्याय संहिता. दण्ड प्रक्रिया संहिता की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा साक्ष अधिनियम 1872 की जगह भारतीय साक्ष अधिनियम 2023 लाकर तीनों महत्वपूर्ण कानूनों का भारतीयकरण एवं समसामयिक रूप दिया गया है। कई बार कानूनों में परिवर्तन का सुक्षाव दिये गये थे। 1971 में विधि आयोग की 42वीं रिपोर्ट से इस तरह के व्यापक बदलाव का सुक्षव दिया गया था। कानूनों से अपसांगिक धाराओं को भी हटाया गया।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने सेवा सुशासन तथा गरीब कल्याण के अपने संकल्प को पूरा कर देश ही नहीं दुनिया के सामने जो उदाहरण प्रस्तुत किये है वह अकल्पनीय एवं अनुकरणीय है। मोदी जी के नेतृत्व ने केन्द्र सरकार ने 9 वर्षों में देश को हर दिशा में प्रगति के नए सोपान रथे है जिस पर पूरा देश गौरवान्वित है। उक्ताशय की बातें रीवा सांसद जर्नादन मिश्र ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कही। 

सत्र के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार विधेयक 2023 दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करेगा। डिजिटल व्यक्तिगत डाटा संरक्षण विधेयक 2023 जिसके तहत देश में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित करने का प्रावधान किया गया है।

रीवा सांसद ने कहा कि  मोदी जी का चमत्कारिक नेतृत्व जिसके कारण आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। मोदी जी ने गरीब की सेवा का भाव हर पल रखते हुये उनकी चिंता की है। कोरोना संकट रूस और यूक्रेन के लम्बे युद्ध के बाबजूद भारत उन देशों में शामिल है जिनकी रफ़्तार बहुत तेज है। देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प मोदी जी ने लिया है, तथा अगले 3 वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा केन्द्र सरकार ने युवा पीढ़ी को संकल्प से सिद्धी तक ले जाने का सामर्थ दिया है. और देश को घोटालों रहित सरकार दी। जन औषधि केन्द्रों से सस्ती दवाईयां मिल रही है। 50 करोड़ परिवारों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये जा चुके है। भाजपा सरकार ने गरीब की सेवा का भाव रखते हुये तुष्टिकरण की राजनीति नहीं बल्कि संतुष्टीकरण का कार्य किया है। हमारी सरकार ने गरीबों की जेब का पैसा सुरक्षित किया है।