Mauganj News: मऊगंज में लापता युवक को ढूंढने गई पुलिस को मिली दो अज्ञात लाशें
नईगढ़ी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लाशों को बाहर निकलवाया, पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया

मऊगंज। गत दिवस लापता युवक को खोजने के लिए आज पुलिस बहुती जलप्रपात के नीचे उतरी। प्रपात के नीचे युवक को नहीं मिला लेकिन दो अज्ञात लाशे पुलिस को मिल गई। लाशे किसकी है इस बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। एक लाश तो काफी पुरानी है जबकि दूसरी लाश अभी कुछ दिन पहले की है। पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।
बताया गया है कि लापता युवक को खोजने के लिए गई पुलिस को आज दो अज्ञात लाशे मिली है। बहुती जलप्रपात के नीचे आज सुबह गोताखोरों को लेकर पुलिस नीचे उतरी थी। एक लापता युवक को खेाजने के लिए पुलिस जब नीचे गई तो युवक नहीं मिला लेकिन दो अज्ञात लाशे मिल गई। गोताखोरों ने उनको पानी से बाहर निकलवाया। एक लाश कंकाल बन चुकी है जो एक महीने से ज्यादा पुरानी हो सकती है। दूसरी लाश किसी युवक की थी जो तीन से चार दिन पहले कूदा था और वह भी डिकम्पोज हालत में थी।
बताया गया है कि बहुती जलप्रपात के नीचे से दोनों लाशों को ऊपर लाया गया और बाद में उनको पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा गया। लाशे किसकी है इस बारे में पुलिस पतासाजी करने में लगी हुई है। जिन लोगों की गुमशुदगी कायम है उनके घर वालों को बुलाया जा रहा है और लाश की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।
तीन दिन पहले लापता हुआ था युवक
जिस युवक को पुलिस खोज रही है वह तीन दिन पहले गायब हुआ था। उसने एक सुसाइड नोट लिखकर बहुती प्रपात के ऊपर छोड़ा था और पास में ही उसकी चप्पल पड़ी थी। इससे उम्मीद थी कि उसने बहुती प्रपात में कूदकर आत्महत्या की है। उसको खोजने के लिए पुलिस बहुती प्रपात में गई थी लेकिन वह नहीं मिला। दो अज्ञात लाशे अवश्य पुलिस को मिल गई जिनकी अब विवेचना पुलिस ने शुरू कर दी है।
इनका कहना है-
गत दिवस एक युवक लापता हो गया था जिसको खोजने के लिए बहुती प्रपात में पुलिस गई थी। वहां दो अज्ञात लाशे मिली हैं जिनको बाहर निकलवाया गया है। शायद उन्होंने भी यहां कूदकर आत्महत्या की थी जिनकी लाशें अंदर पड़ी थी। उनको पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया।
-जगदीश सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी नईगढ़ी