Mauganj News: मऊगंज में बोलेरो से कुचलकर की गई हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 6 आरोपी धराए

हनुमना पुलिस को मिली सफलता, एक्सीडेंट का रूप देने का आरोपियों ने किया था प्रयास

 | 
Mauganj

मऊगंज। बोलेरो से कुचलकर दो युवकों की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्याकारित करने वाले आधा दर्जन आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया। विवाद का बदला लेने के लिए उन्होंने गाड़ी से कुचलकर हत्या की योजना बनाई थी लेकिन पुलिस नजरों से नहीं बच पाए। पुलिस ने आपराधिक प्रकरण कायम कर पूरे मामले को जांच में लिया है। 


बताया गया है कि ग्राम बरही थाना हनुमना में दो युवकों की बोलेरो की ठोकर लगने से मौत हो गई थी। मृतकों में विंध्वासिनी गुप्ता साकिन बहरी थाना हनुमना व आकाश दुबे साकिन पांती थाना हनुमना थे। दोनो आके्रष्ट्रा देखने गए थे जहां पर आरोपियों से झगड़ा हो गया और उन्होंने बोलेरो से कुचलकर विंध्ववासिनी गुप्ता सहित दो लोगों की हत्या कर दी। आरोपी इसे एक्सीडेंट का रूप देकर बचने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पुलिस की नजरों से नहीं बच पाए। 


बताया गया है कि विंध्वासिनी गुप्ता के घर वालों ने धरना देकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने प्रकरण की नए सिरे से विवेचना की और बोलेरो सवारों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या कारित करना स्वीकार किया। आरोपी विंध्वासिनी गुप्ता की बहन के साथ छेड़खानी करते थे जिसका वह विरोध कर रहा था।

आकेष्ट्रा में विंध्वासिनी गुप्ता को आरोपी मिल गए जिसने उनकी छेड़खानी का विरोध किया और उनके बीच झगड़ा हो गया। आरोपियों ने उसकी गाड़ी से कुचलकर हत्या करके एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास किया लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए।
मृतक भी था आरोपियों के साथ शामिल


घटना में मृत आकाश दुबे भी आरोपियों के साथ युवक की हत्या करने में शामिल था। आरोपी युवक को बोलेरो से कुचल रहे थे तो वह भागने लगा। इस पर आरोपी आकाश दुबे ने उसको पकड़ लिया। जब आरोपियों ने युवक को बोलेरो से कुचला तो वह भी कुचल गया और उसकी भी मौत हो गई। हत्या में आकाश दुबे को भी आरोपी बनाया गया है।


ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया। जो आरोपी गिरफ्तार हुए हे उनमें अमितधर द्विवेदी पिता मुरलीधर 20 साल, कुलदीप शुक्ला पिता छोटेलाल 20 साल, शिवकुमार बढई पिता शंकरलाल बढई 30 साल साकिन पांती मिश्रान थाना हनुमना, मुकेश बढ़ई पिता रामबदन बढ़ई 20 साल साकिन अमिलिया सीधी, राहुल मौर्या पिता विमला प्रसाद 20 साल साकिन बहरी थाना हनुमना है। सभी आरोपियों को आज न्यायालय ने जेल दाखिल कर दिया।


इनका कहना है-
दो युवकों की जीप से कुचलकर हत्या की गई थी। घटनाकारित करने वाले 6 आरोपियों को गिर तार कर लिया गया है। मृतक आकाश दुबे भी हत्याकांड का आरोपी बना है। छेड़खानी के झगड़े में आरोपियों ने घटनाकारित की थी। घटना को विवेचना में लिया गया है।
- अनिल कांकड़े, टीआई हनुमना