Mauganj News: मऊगंज में वैवाहिक कार्यक्रम के बीच खाना बनाते समय लगी आग, 4 जले
मुदरिया थाना क्षेत्र की घटना, घायलों को लाया गया हॉस्पिटल, इलाज जारी

मऊगंज। घर में वैवाहिक कार्यक्रम के बीच खाना बनाते समय आग लगने से वहां का कर रही चार महिलाएं जल गई। इसमें दो महिलाएं काफी ज्यादा जल गई थी। उनको आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। दो महिलाओं को अस्पताल में भती किया गया है जबकि अन्य महिलाओं को प्राथमिक उपचार के उपरांत छुट्टी दे दी गई।
बताया गया है कि वेवाहिक कार्यक्रम में खाना बनाते समय यह घटना हुई है। एक दिन पहले मुदरिया थाना मऊगंज में बारात आई थी। यहां पर हलवाई खाना बनाने में लगे हुए थे। वहां बिजली का तार लगा हुआ था जिसमें शार्ट-सर्किट हुई थी।
शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी नीचे गर्म तेल में गिरी जिसकी वजह से उसमें भी आग लग गई। इस बीच पास में बैठी दो महिलाओं की साड़्ी में आग लग गई जिसकी वजह से वे जल गई। वहीं दो महिलाएं गर्म तेल के छींटे पड़ने की वजह से जल गई थी।
बताया गया है कि घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। वहां मौजूद लोगों ने जल्द आग को बुझाया लेकिन महिलाओं का शरीर जल चुका था। उनको आनन-फानन में उपचार हेतु सीएससी लाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के उपरांत उनको एसजीएमएच हेतु रेफर कर दिया।
गंभीर रूप से जली महिलाएं कलावती साकेत व रेवती साकेत रीवा की रहने वाली है जो हवालई के साथ खाना बनाने के लिए मऊगंज गई थी। शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी ने पलक झपकते ही सबकुछ महिलाओं को चपेट में ले लिया।