Mauganj News: मऊगंज में किशोरी के साथ युवक ने किया बलात्कार का प्रयास, आरोपी धराया

नईगढ़ी पुलिस ने की कार्रवाई, किशोरी से बुरी नियत से कर रहा था अश्लील हरकत

 | 
mauganj

मऊगंज। एक किशोरी के साथ युवक ने बलात्कार का प्रयास किया। हालांकि किशोरी ने हल्ला-गुहार कर उसके इरादो पर पानी फेर दिया। शोर सुनकर घर वाले पहुंच गए जिस पर आरोपी भागने में कामयाब हो गया। घर वालों ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आपराधिक प्रकरण कायम कर आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया। 


बताया गया है कि एक किशोरी के साथ युवक ने बलात्कार का प्रयास किया है। एक किशोरी अपने घर के पास काम कर रही थी। उसको अकेला देखकर आरोपी संपत साकेत पिता सरिमन साकेत साकिन कुसहा थाना नईगढ़ी आ गया। उसने किशोरी के साथ बलात्कार का प्रयास किया और उसे पकड़कर सूनसान स्थान में ले जाने लगा।


यह देखकर युवती ने हल्ला गुहार किया जिसे सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। उनको आता देखकर आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गया। उसेन घर वालों को घटना के बारे में बताया जो उसे लेकर थाने आए। किशोरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है। 


बताया गया है कि घटनाकारित करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बीती रात घेराबंदी की और उसे गांव से दबोच लिया। आरोपी को पूछतांछ हेतु पुलिस थाने लेकर आई जिसने किशोरी के साथ छेड़खानी की घटनाकारित करना स्वीकार किया। 


आरोपी को मंगलवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया। थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपी किशोरी के साथ छेड़खानी की थी जिस पर उसके विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।