Mauganj News: मऊगंज में महिला की पेड़ में लटकती मिली लाश, शिनाख्तगी का प्रयास कर रही पुलिस
मऊगंज पुलिस ने घटना को जांच में लिया, परिजनों की चल रही तलाश

मऊगंज। सुबह एक महिला की लाश पेड़ में लटकती हुई। आसपास के लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने लाश की पहचान का प्रयास किया लेकिन महिला के घर वालों के बारे में जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
बताया गया है कि एक अज्ञात महिला की लाश पेड़ में लटकती मिली है। ग्राम घुरेहटा थाना मऊगंज में एक महिला की लाश पेड़ में लटक रही थी जिसको देखकर लोगों ने पुलिस कों सूचना दी। तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। महिला को आसपास के लोग नहीं पहचानते थे जिससे महिला कहीं बाहर की बताई जा रही है। एक दिन पहले उसने पेड़ में फांसी लगाई थी।
बताया गया है कि पुलिस ने पूरे स्पॉट का मुआयना किया और महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। महिला बाहर की रहने वाली है और यहां आकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने दूसरे थानों को भी पहचान के लिए महिला की फोटो भेजी है, जिससे घर वालों का पता चल सके। टीआई राजेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि एक अज्ञात महिला की लाश मिली है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। मर्ग कायम कर घटना का ेविवेचना में लिया गया है।