Loksabha Election: जनार्दन तीसरी, गणेश पांचवी बार सांसद बनने की राह में, शहडोल-सीधी में भी बीजेपी की बड़ी जीत

लोकसभा चुनाव की साफ हुई तस्वीर, प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ 

 | 
vindhay

लोकसभा चुनाव 2024  के परिणामों की स्थिति अब मोटा मोटी साफ हो चुकी है। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। बीजेपी ने एमपी में क्लीन स्वीप करते हुए सभी 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसी क्रम में विंध्यक्षेत्र की चारों लोकसभा सीट पर भाजपा की निर्णायक लीड जारी है। आइए जानते हैं किस सीट पर क्या हाल है-


रीवा- तत्कालीन विंध्य प्रदेश की राजधानी रीवा लोकसभा सीट में भाजपा के प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा लगातार तीसरी बार सांसद बनते दिखाई दे रहे हैें। ताजा आंकड़ों के अनुसार जनार्दन मिश्र अपने निकटकतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की नीलम अभय मिश्रा से करीब 1 लाख 60 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक पटेल तीसरे स्थान पर हैं। काउंटिंग के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा ने मशीनों के हेर फेर का आरोप लगाते हुए मौके पर खुब हंगामा किया। लेकिन निर्वाचन आयोग ने उनके आरोपों को निराधार बताते हुए गिनती जारी रखी।  

सतना- विंध्य का प्रवेश द्वार कहे जाने वाली सतना लोकसभा सीट पर भी भाजपा का दबदबा जारी है। पिछले विधानसभा सीट में कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा से हार का सामना करने के बाद अब बीजेपी के गणेश सिंह लोकसभा चुनाव में अपनी हार का बदला लेते नजर आ रहे हैं। फिलहाल बीजेपी ६२ हजार से अधिक वोट से आगे चल रही है। जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा व तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के नारायण त्रिपाठी हैं। 

सीधी - सीधी लोकसभा सीट पर काउंटिंग जारी है। यहां भी भाजपा की तेज बढ़त जारी है। फिलहाल भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल 1,47,092 वोटों से आगे चल रह हैं। दसवें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा को 230461 वोट और कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल को वोट मिले है।

शहडोल- शहडोल लोकसभा सीट भाजपा बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। इस सीट में  भाजपा की उम्मीदवार की जीत लगभग तय है। निर्वाचन अधिकारियों की ओर से औपचारिक घोषणा बाकी है। जानकारी के अनुसार बीजेपी कैंडिडेट हिमाद्री सिंह 3 लाख 53 हजार वोट के साथ निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। हिमाद्री सिंह को कुल 6 लाख 39 हजार 224 वोट मिल चुके हैं। वहीं कांग्रेस के फुंदेलाल सिंह को 2 लाख 85 हजार 756 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को कुल जितने वोट मिले हैं उससे कहीं ज्यादा भाजपा से मार्जिन का अंतर है।