Rewa में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस पार्टी का मनाया 138वां स्थापना दिवस

गुड मॉर्निंग डिजिटल। रीवा। कांग्रेस पार्टी के 138 में स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विवेकानंद पार्क में संगठन प्रभारी पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा के मुख्य अतिथि व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल के विशेष अतिथि में बृहद संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सेवादल द्वारा आयोजित ध्वज वंदन कार्यक्रम से
 | 
Rewa में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस पार्टी का मनाया 138वां स्थापना दिवस

गुड मॉर्निंग डिजिटल।
रीवा। कांग्रेस पार्टी के 138 में स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विवेकानंद पार्क में संगठन प्रभारी पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा के मुख्य अतिथि व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल के विशेष अतिथि में बृहद संगोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत सेवादल द्वारा आयोजित ध्वज वंदन कार्यक्रम से हुई इस दौरान सेवा दल के राष्ट्रीय पदाधिकारी लाल जी मिश्रा द्वारा उपस्थित समस्त कांग्रेस जनों को संकल्प दिलाया गया कि कांग्रेस पार्टी की नीति विचारधारा के अनुसार समाज सेवा देश सेवा के लिए कार्य करेंगे।

कॉन्ग्रेस विचारधारा को लगातार मजबूती प्रदान करने वाले जिले के वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सम्मान संगठन प्रभारी पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने साल वा श्रीफल से किया तथा इसी कड़ी में रीवा नगर निगम महापौर अजय मिश्रा द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों का भी सम्मान माल्यार्पण एवं शाल श्रीफल से किया गया।

इनका हुआ सम्मान
ज्ञानेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस जनार्दन तिवारी सरदार प्रहलाद सिंह मुकुंद मिश्रा अकबर निजामी सत्यनारायण तिवारी रामकृपाल सेन लालजी मिश्रा रघुनाथ कोल हामिद भाई बिछिया एडवोकेट नरेश गुप्ता श्रीनिवास पटेल एडवोकेट, महेश ठारवानी, श्रीमती सुशीला कुशवाहा केदार प्रसाद विश्वकर्मा सहित कांग्रेस नेता व पदाधिकारी शामिल है।

Rewa में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस पार्टी का मनाया 138वां स्थापना दिवस

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रताप भानु शर्मा ने कहा कि आज हम कांग्रेस पार्टी का 138 वाँ स्थापना दिवस विवेकानंद पार्क में मना रहे हैं विवेकानंद जी ने सामाजिक समरसता का पाठ देश और विदेश तक को पढ़ाया है उन्होंने कहां की कांग्रेस पार्टी का इतिहास गौरवशाली रहा है हमारे महापुरुषों ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया देश को एक सूत्र में पिरो कर अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़ी। आज राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश को एक सूत्र में तो पिरो ही रहे हैं साथ आम आदमी की समस्याओं को सुनते हुए उनकी आवाज भी बन रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा में लोग अपनी खुशी से जुड़ रहे हैं।

Rewa में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस पार्टी का मनाया 138वां स्थापना दिवस

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए रीवा नगर निगम महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा कि 2023 में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने वाली है आम आदमी महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार से परेशान हो चुका है हमें गर्व है कि हम कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में काम कर रहे हैं मेरी कोशिश है की रीवा नगर निगम में आने वाले हर वार्ड और वार्ड में निवास करने वाले व्यक्ति का विकास हो हवा हवाई का विकास नहीं

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ला भगत सह प्रभारी दुर्गेश पटेल अजय अवस्थी जिला शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने कांग्रेस पार्टी के विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा की महात्मा गांधी ने सत्याग्रह और जन आंदोलन के माध्यम से स्वाधीनता आंदोलन को जन मन का रूप दिया उनके नेतृत्व में न सिर्फ आजादी का आंदोलन अपने निर्णायक दौर में पहुंचा बल्कि कांग्रेस को व्यापक जनाधार प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा ने किया स्वागत भाषण संगठन मंत्री रवि शंकर तिवारी व कांग्रेस शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी ने व्यक्त किया।

Rewa में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस पार्टी का मनाया 138वां स्थापना दिवस

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक एआईसीसी सदस्य राजेंद्र मिश्रा पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना उदय प्रकाश मिश्रा पूर्व सांसद देवराज सिंह पटेल विधानसभा प्रत्याशी अरुणा तिवारी रामाशंकर सिंह पटेल बबीता साकेत वरिष्ठ नेता राजेंद्र शर्मा डॉ मुजीब खान महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे शिवप्रसाद प्रधान रमाशंकर मिश्रा एसपीएस तिवारी सतनारायण चतुर्वेदी गोविंद तिवारी पूर्णिमा तिवारी गीता माझी कुंज बिहारी तिवारी गिरीश सिंह लखन लाल खंडेलवाल वसीम राज मखदूम खान युवा कांग्रेस आशुतोष तिवारी अनूप सिंह चंदेलगजेंद्र दुबे ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नामदेव सुरेश वर्मा पार्षद नजमा बेगम सोफिया आरती बक्सरिया अकरम खान अशोक पटेल सेवादल अजय तिवारी निशान सिंह आनंद कुशवाहा युवा कांग्रेसी आशुतोष तिवारी महिला कांग्रेस सीमा सिंह कुवर सिंह रवि सुमित सिंह पंकज उपाध्याय रमाकांत शुक्ला मुस्ताक खान अरुणा तिवारी विजयलक्ष्मी मिश्रा माधुरी सोदिया योगिता सिंह प्रभा सौहगौरा मुन्ना दाढ़ी अमृतलाल मिश्रा अमित चतुर्वेदी राम कीर्ति शर्मा अमित कोल अमित द्विवेदी राजेश नामदेव सुनील कुशवाहा केशव वर्मा लल्लू यादव सुनील दुबे श्याम निरंकारी नागेंद्र वर्मा मानवेंद्र सिंह सुनील कुशवाहा वीरेंद्र वेरी जमुना चतुर्वेदी मुनीर भाई अर्चना शुक्ला जी डी त्रिपाठी रामशरण कोरी सुरेंद्र कुशवाहा सौरभ शुक्ला प्रभात सिंह आसिफ अंसारी वसीम खान राघवेंद्र समुद्रे ऋषि त्रिपाठी सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।