क्रिकेटर कुलदीप सेन को ब्रांड एम्बेसडर बनाकर हटाना उनका घोर अपमान: व्यंकटेश पाण्डेय

गुड मॉर्निंग डिजिटल।
रीवा। रीवा नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वे 2023 के तहत ब्रांड एंबेसडर को लेकर नगर निगम रीवा द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी कुलदीप सेन का लगातार अपमान किया जा रहा है। जिस पर नगर पालिक निगम रीवा के अध्यक्ष व्यंकटेश पांडे व भाजपा पार्षद दल द्वारा प्रेस कान्फ्रेस कर के अपनी आपत्ति दर्ज की है, निगम प्रशासन के चयन प्रक्रिया पर प्रश्न चिन्ह लगाया है, अध्यक्ष नगर निगम द्वारा बताया गया कि दिनांक 27/11/2022 को नगर निगम द्वारा विंध्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल के माध्यम से पहचान दर्ज करने वाले ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी कुलदीप सेन को स्वच्छता सर्वे 2023 का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया, ऐसा समाचार सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला जो हर्ष का विषय था, किंतु उसी दिन शाम को यह जानकारी प्रसारित की गई की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप सेन को ब्रांड एंबेसडर बनाने संबंधी खबर का खंडन किया गया। उसी के दूसरे दिन 28/11/2022 को पुन: एक खबर सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के मेल पर यह खबर आई कि कुलदीप सेन को पुन: स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाता है, जो तर्कसंगत नहीं है।
पूरे पिछड़े वर्ग का अपमान
अध्यक्ष नगर निगम ने निगम प्रशासन पर रीवा के सम्मानजनक व्यक्ति जो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है उनको 24 घंटे के पहले ब्रांड एंबेसडर बनाना फिर उनके नियुक्ति को निरस्त करना फिर उनको पुन: ब्रांड एंबेसडर बनाना उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है उनके सम्मान को कम करना है। अध्यक्ष नगर निगम व पार्षद दल ने निगम प्रशासन पर यह आरोप लगाया है कि एक सामान्य परिवार से संबंध रखने वाले व्यक्ति व पिछड़े वर्ग के व्यक्ति के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया है, जिसका विरोध पूरा भाजपा पार्षद दल करता है।
समझाई ब्रांड एंबेसडर बनाने की पूरी प्रक्रिया
विदित है कि नगर निगम अगर किसी सामाजिक व्यक्ति को ब्रांड एंबेसडर बनाने की कार्यवाही करता है, तो उसकी विधिवत नोट शीट बनती है, नगर के विशिष्ट व्यक्तियों के नाम पर प्रस्ताव बनाया जाता है उस पर निगम प्रशासन द्वारा विचार-विमर्श कर संबंधित व्यक्ति से सहमत ली जाती है जो लिखित में होती है साथ ही सहमत के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में उनके मार्गदर्शन में स्वच्छता सर्वे के संबंध में जन जागरूकता की जाती है पर सम्माननीय कुलदीप सेन को बिना किसी सक्षम स्वीकृत के ब्रांड एंबेसडर बनाया गया व बनाया ही नहीं गया, बनाया गया, हटाया गया, बनाया गया, एक बार नहीं एक ही दिन में लगातार तीन बार अपमान किया गया यह अपमान एक पिछड़े वर्ग के व्यक्ति का नहीं पूरे पिछड़े वर्ग का अपमान किया गया, साथ ही समस्त क्रिकेट प्रेमियों को भी गहरा आधात पहुचा है, जो की अत्यंत निदंनीय एवं दुर्भाग्य पूर्ण है। जिससे सम्पूर्ण पिछड़ा वर्ग समाज व्यथित है व दुख व्यक्त किया है(
महापौर मांगें माफी
चुकी नगर निगम का मुखिया महापौर होता है इसलिए इस पूरी प्रक्रिया की नैतिक ज़िम्मेदारी महापौर की होती है इसलिए महापौर को पिछड़े वर्ग समाज से सार्वजनिक माफ़ी मागनी चाहिये साथ ही स्वच्छता के नोडल अधिकारी एसके चतुर्वेदी स्वास्थ्य अधिकारी मुरारी कुमार रैमकी के मुकेश प्रताप सिंह साई विजन के हेड संदीप माने, पवन मित्तल स्क्चरू टीम से गजेंद्र सिंह शेग़र की उपस्थिति में किया गया, नगर निगम अध्यक्ष व भाजपा पार्षद दल ने कुलदीप सेन के साथ किए गए अपमानजनक व्यवहार के लिए नगर आयुक्त से कार्यवाही करने की मांग की है। नगर निगम अध्यक्ष व संपूर्ण भाजपा पार्षद दल ने नगर निगम रीवा के जल प्रदाय व्यवस्था के लिए 158 करोड रुपए की योजना अमृत फेस 2 को स्वीकृत कराने के लिए नगर की संपूर्ण जनता की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, रीवा विधायक पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला का आभार प्रकट किया है।