Women Reservation: MP में महिलाओं को अब वन विभाग में भी मिलेगा 35 प्रतिशत आरक्षण, बढ़ेगा दबदबा

डॉ. मोहन यादव की सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जल्द आदेश होगा जारी 

 | 
reservation

मध्यप्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए वन विभाग में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण का लाभ देने जा रही है। रिर्जवेशन का लाभ वन विभाग में वनपाल, वनरक्षक, वाहन चालक एवं सहायक महावत को छोड़कर सीधी भर्ती के अन्य पदों पर मिलेगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने वन विभाग में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्देश दिए हैं।

 
बता दें कि इसे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी भर्ती के पदों पर महिलाओं को आरक्षण देने के निर्देश दिए थे। साल 2008 में राज्य सरकार ने संकल्प पारित किया था कि सभी शासकीय विभागों में, सिर्फ वन विभाग को छोड़कर, महिलाओं को सीधी भर्ती के पदों पर 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

  
 जानकारी के अुनसार वन विभाग में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण संबंधित संशोधित अधिसूचना जारी करने की तैयारी कर ली गई है। सीएम मोहन यादव ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। इससे पहले इससे पहले तीन अक्टूबर 2023 को सामान्य प्रशासन विभाग ने नियम संशोधित कर 35 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था को लागू किया। इस व्यवस्था में केवल वन विभाग छूट रहा था।


    
 माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय के बाद अब वन विभाग में महिलाओं का दबदबा बढ़ जाएगा। वन विभाग में वनपाल, वनरक्षक, वाहन चालक एवं सहायक महावत को छोड़कर सीधी भर्ती के अन्य पदों पर महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण का लाभ मिलेगा। ज्ञात हो कि इस गणतंत्र दिवस मध्यप्रदेश की झांकी नारी शक्तियों पर केंद्रित रही, जिससे स्पष्ट है कि सरकार नारी शक्तियों के समुचित उत्थान के लिए कटिबद्ध है।