U19 World Cup Final : सीधी का लाल वर्ल्ड कप फाईनल में दिखाएगा कमाल, 11 फरवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जायेगा मैच

सीधी सहित समूचे विंध्य में उत्साह; भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले युवा क्रिकेटर हैं सौम्य पाण्डेय

 | 
Saumya Pandey

सीधी। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के उप कप्तान सौम्य पाण्डेय अपनी टीम के साथ विश्व कप  ( U19 World Cup 2024 ) के लिए 11 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका में ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच खेलेंगे। फाईनल मैच को लेकर जिले के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सीधी जिला क्रिकेट एसोशिएसन एवं युवा समाजसेवी शहर में जगह-जगह एलईडी लगाकर खेल प्रेमियों को फाईनल मैच का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई है।

 सौम्य पाण्डेय के गृह ग्राम भतरतपुर में भी उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। जगह-जगह लोग टीवी में फाईनल मैच का सीधा प्रसारण देखने और दिखाने की व्यवस्था बना रहे हैं। ग्राम पंचायत भरतपुर की सरपंच वसुधा सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती सीमा पाण्डेय, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के उपाध्यक्ष ऋषिराज मिश्रा अपनी-अपनी ओर से जश्र मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

Saumya Pandey 1

देश के युवा खिलाड़ी विश्व कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सौम्य पाण्डेय पर आज के मैच में सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। जिले के लोग अपने लाल पर पूरा भरोसा किए हुए हैं कि वह आज अस्ट्रेलिया के खिलाडियों को पवेलियन भेजकर अपना विश्व रिकार्ड बनाएंगे। आज फाईनल में सौम्य पाण्डेय का कमाल देखने के लिए पूरे विंध्य के खेल प्रेमी उत्साहित हैं और हर कोई अपने-अपने तरीके से सोशल मीडिया के माध्यम से खुशियां जाहिर कर रहे हैं।

Saumya Pandey 2 

सीधी शहर के युवा समाजसेवी राहुल वर्मा एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव उपेन्द्र ङ्क्षसह खेल प्रेमियों को फाईनल मैच का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए कई स्थानों में एलईडी टीव्ही की भी व्यवस्था की है। जिससे लोग एक साथ बैठकर फाईनल मैच का आनंद उठा सकें और खुशियां मना सकें। सौम्य पाण्डेय जिला एवं संभाग के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो इतनी ऊंचाईयों तक पहुंचे हैं। उनके आगे की सफलता के लिए विंध्य के लोग अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं।

इनका कहना है:

जिले के एक छोटे से गांव भरतपुर का युवा क्रिकेट खिलाड़ी सौम्य कुमार पाण्डेय अंंडर-19 क्रिकेट टीम के उप कप्तान के रूप में आज विश्व कप के लिए खेल रहे हैं। सौम्य पाण्डेय भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। हम सबको पूरा भरोशा है कि भारत के युवा खिलाड़ी विश्व कप को लेकर वापस आएंगे। पूरे जिले को सौम्य पाण्डेय पर गौरव है और वह पूरे देश में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
- राहुल धोटे, सीईओ जिपं सीधी  

Saumya Pandey 3

हमारे गांव और परिवार के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। हमारा पूरा परिवार अपने लाड़ले बेटे पर गौरव महसूस कर रहा है। जिन्होंने अपनी लगन और मेहनत से आज परिवार, गांव, जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मेरा पूरा परिवार एक साथ मिलकर आज का दिन उत्सव की तरह मनाने की तैयारी कर रहा है। विश्वकप फाईनल मैच का सीधा प्रसारण हर कोई देखना चाहता है। इसके लिए बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई है।
- सीमा पाण्डेय, जनपद सदस्य भरतपुर

इंडिया के युवा क्रिकेट खिलाड़ी आज विश्व कप फाईनल में भारत के लिए खेलेंगे। जिसमें हमारे जिले का बेटा सौम्य पाण्डेय उप कप्तान के रूप में शामिल हैं। सीधी जिले के लिए यह बड़े ही गौरव और सम्मान की बात है कि सौम्य पाण्डेय पूरे विश्व में सीधी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। मैच को लेकर हम सब काफी उत्साहित हैं।
- राहुल वर्मा, युवा समाजसेवी सीधी

जिला क्रिकेट संघ के लिए आज गौरव का क्षण है। इंडियन क्रिकेट अंडर-19 विश्वकप में हमारे जिले का लाड़ला खिलाड़ी सौम्य पाण्डेय उप कप्तान के रूप में विश्वकप फाईनल में खेल रहा है। जिला क्रिकेट संघ की ओर से सौम्य पाण्डेय अंडर-12 टीम के लिए चयनित हुए थे। उसके बाद वो अपनी मेहनत और लगन के कारण आज यहां तक पहुंचे हैं। संघ की तरफ से जिले के युवा खिलाडी एलईडी के फाईनल मैच देखेंगे।
- उपेन्द्र सिंह , सचिव जिला क्रिकेट संघ