BJP के बूथ विस्तारक अभियान-2 में रीवा MP में अव्वल, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह को किया सम्मानित

रीवा जिले ने 61000 से ज्यादा पेज प्रमुख बना प्रदेश में सबसे पहले अभियान किया पूर्ण

 | 
BJP Rewa

भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) द्वारा विगत 14 मार्च से चलाए जा रहे बूथ विस्तारक अभियान-2 में प्रदेश के अंदर रीवा जिला के द्वारा सबसे ज्यादा 61000 से ज्यादा प्रमुख बनाकर अभियान को सबसे पहले पूर्ण करने पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भोपाल में रीवा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया व बधाई दी एवं मिठाइयां खिलाई।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश के साथ-साथ रीवा जिले में भी बूथ विस्तारक अभियान-2 चलाया जा रहा है जिसमें प्रदेश में सर्वाधिक रीवा जिले ने बूथ समिति में 35921 वही 61200 से ज्यादा पेज प्रमुख व 21000 से ज्यादा पन्ना समिति के सदस्य जोड़ते हुए प्रदेश में सबसे पहले इस अभियान को पूर्ण किया है।रीवा जिले ने विगत वर्ष भी बूथ विस्तारक अभियान 1 में भी प्रदेश में सबसे पहले शत प्रतिशत कार्य पूर्ण किया था,जिसको देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने रीवा जिले की टीम को बधाई देते हुए भोपाल में जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह को सम्मानित किया है।

Ajay Singh

एक- एक कार्यकर्ता पदाधिकारी का सम्मान
जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिये गए सम्मान, स्नेह व आशीर्वाद के लिए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का आभार प्रगट करते हुए कहा कि ये मेरा सम्मान नहीं अपितु जिले के एक- एक कार्यकर्ता पदाधिकारी का सम्मान है हमारे मण्डल अध्यक्षों का सम्मान जिनके परिश्रम एवं सहयोग से जिले ने ये मुकाम हासिल किया है।

बधाइयों का तांता 
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह का सम्मान किये जाने पर जिले के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दिये गए स्नेह एवं सम्मान के लिए आभार प्रकट किया है एवं जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह को बधाई दी है।  बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष माया सिंह,उर्मिला सिंह गौड़ जयंत खन्ना,कुंवर पुष्पेंद्र सिंह,राहुल गौतम,संजय द्विवेदी,उमाशंकर पटेल,मनीषा पाठक,जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह चंदेल,नरेंद्र शर्मा,रामजी प्रजापति,जिला मंत्री शरद शाहू,अशोक सिंह गहरवारसुनील सोहगौरा,नीलू रावत,मीनाक्षी केशरवानी,प्रवीण त्रिपाठी,महेश चंद्र राल्ही,वंशगोपाल तिवारी,जिला कोषाध्यक्ष सन्तोष तिवारी,जिला कार्यालय मंत्री वीरेश पांडेय,सह कार्यालय मंत्री जय प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी डॉ अनिल द्विवेदी,सह मीडिया प्रभारी,अरूण तिवारी,विवेक पांडेय छोटू, ,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा,विकास मिश्रा,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती संतोष सिंह सिसोदिया ,जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा,प्रशांत पाठक,जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा रविराज विश्वकर्मा,जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा सियाशरण साकेत,जिलाध्यक्ष एसटी मोर्चा तुलसीदास कोल, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चामो इमरान अंसारी, मंडल अध्यक्ष अटल शेखर सचदेवा,कुशाभाऊ प्रकाश सोनीदीनदयाल शिवम द्विवेदी,रीवा ग्रामीण भूपेंद्र सिंह,गोविंदगढ़ प्रदीप त्रिपाठी,गुढ़ कपूरचंद्र सोनी,रायपुर कर्चुलियान उपेंद्र सिंह,मनगवां नामवर सिंह,लालगांव सुनील पांडे,रामपुर सर्किल मोतीलाल तिवारी,खटखरी मुद्रिका पटेलहनुमना सुनील शुक्ला,देवतालाब संजय सोनी,रघुराजगढ सुनील अग्निहोत्री,सीतापुर प्रसून द्विवेदी, नईगढ़ी विजेंद्र गुप्ता,त्यौंथर राजनारायण तिवारी,गढ़ी समीर सिंह,रायपुर सोनौरी दिलीप मिश्रा, सिरमौर विजय सोनी,जवा पुष्पराज सिंह,डभौरा ओमप्रकाश उर्मलिया,सेमरिया अरुणेंद्र तिवारीशाहपुर  उत्कर्ष पटेल आदि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह को बधाई दी है।