जमीन विवाद के चलते खलिहान में रखे 20 ट्रॉली गेहूं और 5 ट्रॉली पैरा में लगाई आग, उपज जलकर खाक

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में दर्ज किया मामला 

 | 
rewa

साल भर मेहनत के बाद उगाई फसल आंखों के सामने जलकर खाक होते देख हर किसी का मन पसीज गया। आग प्राकृतिक कारणों से लगती तो भी मन में कुछ संतोष रहता कि ईश्वर के आगे किसकी चली है। लेकिन विवाद के चलते निदर्यी के द्वारा खलिहान में रखी उपज को आग के हवाले किए जाने से पीड़ित किसान टूट  गया। मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी का है जहां आरोपी ने जमीनी विवाद को लेकर खलिहान में रखे 20 ट्रॉली गेहूं और पांच ट्रॉली पैरा में आरोपी ने आग लगा दी है।

पीड़ित किसान की माने तो आगजनी से लगभग 2 लाख का नुकसान हुआ है। दरअसल  ब्यौहारी थाना क्षेत्र के डोठा गांव में बालकरण पटेल के खलिहान में गहाई के बाद करीब 20 ट्रॉली गेहूं एवं पांच ट्रॉली पैरा रखा हुआ था। जिस पर आरोपी ने आग लगा दी। गर्मी के दिनों में लगाई गई आग देखते ही देखते भयंकर रूप धारण करलिया। और कुछ की समय में सब कुछ जलकर खाक हो गया।

जिसके बाद पीड़ित किसान ने थाने में पहुंच कर मामले की जानकारी दी।  पीड़ित बालकरण पटेल ने शिकायत देते हुए बताया है कि गेहूं और पैरा में साजन उर्फ मंगलेश साकेत ने आग लगा दी है। पुलिस ने शिकायत जांच पर आरोपित पर गंभीर धाराओं पर मामला दर्ज किया है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि साजन उर्फ मंगलेश से बालकरण पटेल का जमीनी विवाद चल रहा था, जिससे यह घटना को आरोपी ने अंजाम दिया है। गेहूं और पैरों की लगभग कीमत दो लाख से अधिक फरियादी ने बताई है। पुलिस ने मामले पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।