Singrauli News: पहले मुर्गा खिलाया फिर दारू पिलाई और सगे भाईयों ने कर दी पड़ोसी की हत्या

सिंगरौली जिले के माड़ा थाना अंतर्गत कचराखोह टोला का मामला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

 | 
police

 पड़ोसी युवक को पहले मुर्गा खिलाया फिर दारू पिलाया इसके बाद रात में धारदार हथियार बरछी से गर्दन में हमला कर निर्मम हत्या कर दिये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस जघन्य हत्या को अंजाम देने में दो आरोपी शामिल हैं। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश माड़ा पुलिस सरगर्मी के साथ कर रही है।


माड़ा पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कचराखोह टोला निवासी रामकिशुन बैगा पिता सुखई बैगा उम्र 36 वर्ष की धारदार हथियार से बीती रात दो आरोपी पन्नेलाल बैगा, मुन्नीलाल बैगा पिता बद्री बैगा ने नृशंस हत्या कर दिया है। हत्या करने का मुख्य कारणों को स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक एवं आरोपी पड़ोसी थे। दोनों घर के बीच की दूरी करीब आधा किलोमीटर है। बीती रात सगे भाई दोनों आरोपियों ने पहले घर में मुर्गा बनाये, मुर्गा खाने एवं दारू पीने के बाद आपस में तीनों गाली-गलौज करने लगे। मौके पर निमंत्रण में मृतक की पत्नी भी पहुंची थी।  महिला बीच-बचाव करने लगी तो आरोपियों ने उसे भी खदेडऩे लगे। महिला अपनी जान बचाकर भाग खड़ी हुई।

इसके बाद रामकिशुन की भी हत्या कर दी गयी। घटना को कितने बजे अंजाम दिये स्पष्ट अभी नहीं हुआ है। लेकिन घटना रविवार की आधी रात की बतायी जा रही है। आरोपियों ने मृतक का शव झिनगी झरिया जंगल में फेंक दिया था। आज सोमवार की सुबह करीब 10 बजे मिलने की जानकारी मिली। जहां माड़ा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाने के एसआई आरके वर्मा, अमन वर्मा, एएसआई नीलेश मिश्रा, विनोद मिश्रा, प्रआर धीरेन्द्र पटेल, आरक्षक राहुल सिंह, राकेश, पप्पू रावत सहित अन्य पुलिस कर्मी व वन विभाग का अमला पहुंच शव को अपने कब्जे में लेेते हुए पुलिस ने दोनों सगे भाई आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध कर तलाश में जुट गयी।


 सगे भाईयों ने दिया घटना को अंजाम 
जानकारी के मुताबिक आरोपी दो सगे भाईयों ने अपने पड़ोसी रामकिशुन बैगा को धारदार हथियार से जघन्य हत्या कर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए फरार हो गये। पुलिस के अनुसार आरोपी एवं मृतक के बीच कोई ऐसी पुरानी रंजिश भी नहीं थी। प्राथमिक दृष्टया में ऐसा पता चला है। यह वारदात नशाखोरी में हुई है। जहां दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई और घटना को अंजाम दे दिया। जिस वक्त दोनों पक्षों में कहा-सुनी हो रही थी उस वक्त मृतक की पत्नी भी मौजूद थी उसने बीच-बचाव का प्रयास भी किया था, किन्तु आरोपियों के आगे वह बेवश नजर आयी और जान बचाकर भाग खड़ी हुई और आज सुबह अपने पति की खोजबीन करने निकली तो जानकारी मिली की हत्या कर दी गयी है।