Sidhi News: सीधी पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज, बोले- अपने कुकर्मों की सजा भोग रही कांग्रेस, ढूंढ़े नहीं मिल रहे प्रत्याशी

सीधी लोकसभा क्षेत्र के महुआगांव में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभा को किया संबोधित 

 | 
rewa

सीधी। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, सीधी में स्टार प्रचारकों की भाग दौड़ बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी के स्टार प्रचारक शिवराज सिंह चौहान सीधी लोकसभा क्षेत्र के धौहनी विधानसभा के महुआगांव पहुंचे और  जनसभा को संबोधित किया। 

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस बैसाखी पर खड़ी है।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सोनिया गांधी भाजपा की आंधी देखकर, रण छोड़ चुकी हैं अर्थात स्वयं चुनाव नहीं लड़ रही हैं।कांग्रेस अपने कुकर्मों की सजा भुगत रही कांग्रेस ने भगवान श्री राम को काल्पनिक बताया, भव्य राम मंदिर का विरोध किया और उसके लोकार्पण में नहीं आया। धारा 370 लगाकर देश की एकता और अखंडता के साथ खिलवाड़ किया। देश का बंटाधार कांग्रेस की सरकारों ने किया, कांग्रेस को मिल रहे नहीं रहे प्रत्याशी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब कांग्रेस की ऐसी दुर्दशा हो गई है कि उसे प्रत्याशी ढूंढे नहीं ढूंढ नहीं मिल रहे हैं। 


मोदी जी के नेतृत्व में भारत का बढ़ा विश्व मे मान 
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की महाशक्ति बनने की ओर है। पहले पिद्दी पिद्दी से देश हमें आंखें दिखा कर, हमें डराते और धमकाते थे। किंतु आज का भारत, रूस और यूक्रेन का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फोन से तिरंगे कि शान में युद्ध विराम होता है और हमारे बच्चे वहां से सकुशल स्वदेश वापस आते हैं। केवल हमारे देश के ही बच्चे नहीं बल्कि मुस्लिम राष्ट्रों बांग्लादेश और पाकिस्तान के भी बच्चे हाथ में तिरंगा लिए सकुशल स्वदेश वापस लौटते हैं। यह मोदी जी के समर्थ का परिणाम है ।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की परिश्रम की पराकाष्ठा है।

sidhi
 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्टार प्रचारक शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने डॉक्टर राजेश मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है ।डॉ राजेश मिश्रा को रिकॉर्ड मतों से चुनकर सांसद बनाएं। विकास की गारंटी भारतीय जनता पार्टी की सरकार की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोनों हाथ जोड़कर जनता जनार्दन का अभिनंदन करते हुए कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। मैं आपके स्नेह के कारण दिनभर से भूखा ही हूं, क्योंकि कार्यक्रम लेट हो रहा था। तुमने बुलाया और हम चले आए अपने चित्र परचित अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा का व्यक्तित्व समाजसेवी का है। डॉक्टर मिश्रा आपकी सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।


ये रहे मौजूद 
 इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक शरदेन्दू तिवारी, विधायक श्रीमती रीति पाठक, विश्वामित्र पाठक, सिंगरौली जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, लोकसभा प्रभारी कमलेश्वर सिंह, लोकसभा संयोजक के के तिवारी, गिरीश द्विवेदी, अभ्युदय सिंह, नरेश शाह, अजय पाठक, प्रणव पाठक, रामप्रसाद बैद, डॉक्टर यू के श्रीवास्तव सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने ज्वाइन की भाजपा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आधार सैकड़ा से अधिक जनप्रतिनिधि पंच सरपंच जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।