डेकोरेटिव लाइटों से चमकेगा रीवा का मेन मार्केट, महानगर की तर्ज पर मिली सौगात

डिजाइनर पोल देंगे नया लुक, शिल्पी प्लाजा के आसपास नजर आएगी भव्यता 

 | 
rewa

जल्द ही रीवा के मुख्य बाजार शिल्पी प्लाजा और उसके आसपास का इलाका डेकोरेटिव लाइटों से संवरने वाला है। करीब ढ़ाई हजार नई लाइटें शहर के लिए मंगाई गई। शहर में वर्तमान में डेकोरेटिव पोल लगाने का काम शुरु कर दिया गया है। 

यहां लगेंगे डिजाइनर पोल
करीब 15 लाख की लागत से प्रकाश चौराहा से रसिया मोहल्ला तक महानगर की तर्ज में डेकोरेटिव पोल 25 नग लगाने का काम शुरु है। इसी प्रकार 55 लाख की लागत से सांई मंदिर से स्टेचू चौराहा से होते हुए कोर्ट कैंपस एवं रसिया मोहल्ला से मार्तंण्ड स्कूल तक व शिल्पी प्लॉजा के पीछे 80 नग डिजाइनर पोल लगाए जाने का काम किया जा रहा है। यह दोनो काम दो माह में पूरे हो जाएंगे जिससे शहर को महानगर की तर्ज पर एक अलग लुक रीवा के बाजार को मिलेगा।

इन जगहों में लगेंगी हाई मास्क लाइटें
 4 हाई मास्क लाइटे शहर में लगाई जा चुकी हैं, तीन लगाई जा रही है। साथ ही मिनी हाई मास्क लाइट के लिए कार्य प्रस्तावित है। जिसे बड़ी दरगाह, बड़ी पुल कब्रिस्तान, वार्ड क्रमांक 26 गोलंबर, बिछिया तकिया, ढेकहा, पद्मधर कलोनी पार्क, शारदा ठीहा, पीटीएस चौराहा सहित अन्य स्थानों पर लगाया जाएगा। इसके अलावा शहर की स्वच्छता को लेकर साफ-स्वच्छ बनाने स्लोगन के साथ पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है।

  नगर निगम महापौर अजय मिश्रा बाबा के करीब 8 माह का कार्यकाल पूरा हो चुका है, महापौर द्वारा लगातार जनता से किए गए वादों को निभाने के साथ-साथ शहर की सुदंरता पर विशेष फोकस किया जा रहा है। महापौर ने अपने इस छोटे से ही कार्यकाल में कई सौगात शहर को दी हैं। चाहे बात शहर के सुंदरता व महानगरों की तर्ज पर शहर को नया लुक देने की हो चाहे बरसात के दिनों में ही याद आने वाले शहर के उन 15 नालो की हो, जिनकी सफाई मात्र न होने से शहर डूबने की स्थिति में आ जाता था। जनता की मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, नाली, बिजली व पानी के अलावा शहर की सुंदरता पर भी पूरा फोकस महापौर अजय मिश्रा बाबा का है।