Rewa: 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा सिरमौर चौराहा 3 लेग फ्लाईओवर का निर्माण, तेजी से चल रहा काम

30 माह का दिया गया था समय, महज 20 माह में ही निर्माण एजेंसी पूरा कर देगी कंस्ट्रक्शन

 | 
flyover

रीवा शहर में सिरमौर चौराहे से विश्वविद्यालय मार्ग एवं बोदा मार्ग में बनने वाले श्री लेग फ्लाई ओवर के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। 29 करोड़ 56 लाख की लागत से । बनने वाले इस थ्री लेग फ्लाई ओवर को 18 महीने में पूरा करने का दावा विभागीय अधिकारी कर रहे हैं।

इसमें सिरमौर चौराहा से सुभाष तिराहा तक फ्लाई ओवर की लंबाई 220 मीटर रहेगी। जबकि सुभाष तिराहा से विश्वविद्यालय मार्ग में यह फ्लाई ओवर 180 मीटर का रहेगा। जबकि बोदा मार्ग में फ्लाई ओवर की लंबाई 200 मीटर निर्धारित की गई है। फ्लाई ओवर का निर्माण तेजी से चल रहा है। निर्माण एजेंसी को थर्ड लेग फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए 30 महीने का समय दिया गया है। लेकिन इस काम को 20 महीने में पूरा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि दो महीने का कार्य पूरा हो चुका है। नोडल एजेंसी सेतु निगम का कहना है कि अब 18 महीने में फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

फ्लाई ओवर का निर्माण हो जाने के बाद सिरमौर चौराहा से सुभाष तिराहा तक लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी। गौरतलब है कि इस मार्ग में व्यस्त आवागमन होने की वजह से दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। सुभाष तिराहा से विश्वविद्यालय मार्ग में फाउंडेशन का काम शुरू कर दिया। इस मार्ग में चार पिलर बनाए जाएंगे। इसके पहले सिरमौर चौराहा से सुभाष तिराहा और सुभाष तिराहा से बोदा बाग मार्ग की ओर 7 और सिरमौर चौराहे से सुभाष तिराहा तक आठ पिलर बनेंगे।

स्लैब ढालने में बंद होगा मार्ग

उल्लेखनीय है कि सिरमौर चौराहा से सुभाष तिराहा के बीच स्लैब डालने पर इस मार्ग का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। बताया गया है कि स्लैब ढालने के समय नीचे से आने जाने वाले लोगों पर निर्माण सामगियों का खतरा बना रहेगा। जिसकी वजह से स्लैब डालने के वक्त सिरमौर चौराहे से सुभाष तिराहे का आवागमन पूरी तरह से बंद होगा। बताया गया है कि वर्ड लेग फ्लाई ओवर 24 पिलर पर खड़ा होगा। सुभाष तिराहे पर 5 पिलर बनाए जाएंगे तथा सिरमौर चौराहा से रुपये की लागत से सुभाष चौक के बीच 8 पिलर और सुभाष तिराहा से बोदा मार्ग में 7 पिलर का निर्माण होगा।