Opinon Poll: MP में किसकी बनेगी सरकार, सामने आया ओपिनियन पोल, देखिए कितनी सीटें जीत रहीं कांग्रेस- बीजेपी

Zee न्यूज़ और Matrize के ओपिनियन पोल के अनुसार, भाजपा को 45% वोट

 | 
kamalnath

मध्यप्रदेश में इसी साल के आखिरी में विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में सभी पार्टियां अपने अपने वादे और दावे कर रहे हैं जहां एक और कांग्रेस पार्टी डेढ़ सौ सीटें जीतने का दावा कर रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 200 सीटें जीतने की बात कही है।


इसी बीच zee और Matrize का ओपिनियन पोल सामने आया है जानकारी के मुताबिक इस इस ओपिनियन पोल का सैंपल साइज 46000 था जो 24 मई से 12 जून के बीच किया गया। ओपिनियन पोल में अलग-अलग रीजंस में जीत हार का आंकड़ा दिया गया है साथ ही 2023 में किसकी सरकार बनेगी इसकी भी संभावना जता दी गई है।
 
बीजेपी को बहुमत 

ओपिनियन पोल के अनुसार, भाजपा को 45% वोट प्रतिशत के साथ 119 से 129 सीटों के बीच जीतने का अनुमान गई। जबकि कांग्रेस को 39% वोट प्रतिशत के साथ 94 से 104 सीटें मिलने की उम्मीद है। साथ ही अन्य पार्टियों को 16% के वोट प्रतिशत के साथ 4 से 9 सीटों को जीतने की संभावना है। ओपिनियन पोल की माने तो अपने आप तीसरा विकल्प कहने वाली आम आदमी पार्टी कहीं भी नजर नहीं आ रही है। हालांकि माना जा रहा है कि अन्य के खाते में जो 16% वोटों का अनुमान है उसमें आम आदमी पार्टी का भी हिस्सा होगा।
 

विंध्य क्षेत्र के आंकड़े 
ओपिनियन पोल के अनुसार 56 विधानसभा सीटों वाले विंध्य क्षेत्र में 31 से 36 सीटों के साथ बीजेपी की शानदार जीत की संभावना है। कांग्रेस को 19 से 24 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य पार्टियां 1 से 3 सीटें जीत सकती हैं। यानी विंध्य क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है।


महाकौशल में बीजेपी आगे
ओपिनियन पोल के अनुसार महाकौशल क्षेत्र की 49 सीटों में भाजपा को 47% वोट प्रतिशत के साथ 23 से 28 सीटें जीतने का अनुमान है. कांग्रेस को 41% के वोट प्रतिशत के साथ 20 से 25 सीटें मिलने की उम्मीद है. वहीं अन्य पार्टियां 12% वोट प्रतिशत के साथ 1 सीट जीत सकती हैं।
 

ग्वालियर-चंबल व मालवा ट्राइब के आंकड़े 
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में, जिसमें 34 सीटें शामिल हैं। भाजपा को 15 से 20 सीटें जीतने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 12 से 17 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 1 से 2 सीटें मिलने की उम्मीद है। वही  28 सीटों वाले मालवा ट्राइबल एरिया में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होने का अनुमान है. बीजेपी को 11 से 15 सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 12 से 17 सीटें मिल सकती हैं. अन्य पार्टियां 1 से 2 सीटें जीत सकती हैं। इसी तरह केमालवा उत्तर क्षेत्र में, जिसमें 63 सीटें हैं, भाजपा को 32 से 37 सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 24 से 29 सीटें मिल सकती हैं। अन्य पार्टियों को 0 से 2 सीटें जीत सकती हैं।

अंत में आपसे एक बात बता दें कि यह चुनाव का नतीजा नहीं है, यह सिर्फ एक ओपिनियन पोल है। जो Zee न्यूज़ उर Matrize के द्वारा जारी किया गया है।