OMG! इस आलीशान रेस्टोरेंट में अगर खाना है खाना तो सुनना पड़ेगा सिद्धू मूसेवाला का गाना

मशहूर पंजाबी गायक की हत्या के बाद दु:खी फैन ने खोला अनोखा रेस्टोरेंट, लगती है ग्राहकों की भीड़
 | 
Shan E Punjab

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के देश में बहुत सारे फैन हैं, जो अपने प्रिय कलाकार की यादों को उनके गानों के माध्यम से संजोए हुए हैं। लेकिन MP के रीवा में एक फैन ने तो कुछ ऐसा कर दिया जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। साथ ही उस फैन की तारीफ भी करेंगे। दरअसल मूसेवाला की याद में उनके एक फैन ने आलीशान पंजाबी ओपन रेस्टोरेंट बनाया है, लेकिन यहां खाना खाने के लिए एक शर्त है. जायकेदार खाने के साथ आपको सिद्धू मूसेवाला के गाने भी सुनने होंगे। यह शर्त ही अपने आप में अनोखी है लेकिन खास बात यह है कि इसके कस्टमर खुशी-खुशी खाने के साथ मूसेवाला के गानों का आनंद लेते हैं।

rewa


पंजाबी थीम में बनाए गए रेस्टोरेंट में आपको चारों ओर सिद्धू मूसेवाला के बड़े-बड़े पोट्रेट और तस्वीरें दिखाई देंगी। यह अनोखा या यूं कहें कि अपने आप में स्पेशल रेस्टोरेंट रीवा के चोरहटा बाईपास के पास संचालित है जिसका नाम है शान-ए-पंजाबी। यहां पहुंचते ही आपको मूसेवाला के गाने तेज आवाज में सुनाई देंगे। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट संचालक खुद भी सिद्धू मूसेवाला के गेट अप में ही नजर आएंगे। 

hotel

हत्या के बाद दु:खी फैन ने खोला अनोखा रेस्टोरेंट
रेस्टोरेंट संचालक दमनप्रीत सिंह ने बताया कि वह मूसेवाला के बड़े फैन हैं। उनके पास मूसेवाला के पहले गाने से लेकर आखिरी गाने तक का कलेक्शन है. दमनप्रीत सिंह ने बताया कि वह सिद्दू मूसेवाला की मौत से इतने दुखी हो गए थे कि उन्होंने उनके नाम को जीवित रखने के लिए ओपन रेस्टोरेंट ही खोल दिया। रेस्टोरेंट में एक डेडीकेटेड सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जहां आप सिद्धू मूसेवाला की तस्वीरों के साथ सेल्फी ले सकते हैं। दमनप्रीत सिंह का मानना है कि सिद्धू मूसेवाला के बारे में जो लोग नहीं जानते, वह इस रेस्टोरेंट के माध्यम से जानेंगे और उनके गाने सुनेंगे।

rewa3
  
 

थाली में मिलेगा पंजाबी स्वाद
ऐसा नहीं है कि रेस्टोरेंट का केवल थीम ही पंजाबी है बल्कि यहां आपको जायके का पूरा स्वाद पंजाब का ही मिलेगा। यहां के मेन्यू में आपको पंजाब के पारंपरिक भोज आसानी से मिल जाएंगे जिनमें छोले कुलचे, सरसों का साग, अमृतसर की फिश जैसे पंजाबी फूड तैयार किए जाते हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। साथ ही इस रेस्टोरेंट में 200 रुपये में आप भरपेट भोजन कर सकते हैं। शाने पंजाबी रेस्टोरेंट में आने वाले सभी लोगों को सिद्धू मूसेवाला के बारे में बताया भी जाता है।  

rew

जानिए कौन हैं सिद्धू मूसेवाला 
आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला पंजाब सहित देशभर का माना जान नाम हैं। उनका जन्म पंजाब के मानसा जिले में 11 जून 1993 को पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। जबकि 29 मई 2022 को उनकी हत्या कर दी गई थी। छोटी सी उम्र में सिद्धू मूसेवाला ने काफी नाम कमाया। जिसका असर पंजाब से हजारों किमी दूर भी दिखाई दे रहा है। मशहूर पंजाबी गायक थे, उनके गानों के लाखों लोग दीवाने हैं।