MP News: कई सालों से कर रहा था मोहब्ब्त, कॉलेज से लौट रही छात्रा का सनकी आशिक ने कर लिया अपहरण

पुलिस ने 30 घंटे बाद जंगल से युवती को किया दस्तयाब, आरोपित गिरफ्तार

 | 
dhar police

एमपी के धार में एक कॉॅलेज छात्रा के अपहरण का पुलिस ने ३० घंटे में खुलासा करते हुए युवती को सकुशल दस्तयाब किया है। पुलिस के अनुसार युवती शासकीय महाराजा भोज स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है जो बुधवार को कॉलेज से परीक्षा देकर लौट  कि तभी कुछ युवकों ने अगवा कर लिया। देर तक जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई।


 मामले का खुलासा करते हुए एसपी मनोज सिंह ने बताया कि कुल ७ लोग अपहरण की घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे बरखेड़ा के जंगलों से छात्र मिली है। वहीं अपहरण के पीछे पे्रम प्रसंग का की कहानी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी  भारत बड़ुके छात्रा के कक्षा दसवीं से प्रम करता था। जिससे वह शादी भी करना चाहता था। अपनी इसी इच्छा के चलते उसने छात्रा के अपहरण की कहानी रची। 


पुलिस ने छात्रा को ढूढंने के लिए १० सदस्यीय टीम गठित की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही थी। जानकारी के आधार पर कुछ लड़कों संदेह हुआ। संदेह के आधार पर विवेचना कर लिंक को आगे बढ़ाया गया। टीम डेहरी के जंगलों में रवाना हुई। साथ ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह भी रवाना हुए और वहां जाकर सर्चिंग शुरू की।

 जंगल में मिली युवती
जांच के दौरान ग्रामीणों से पता चला कि कुछ लड़के युवती को भगा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा डेहरी, बाग, मनावर की जनता से सहायता ली गई।  गुरुवार दोपहर में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ में पूरी कहानी सामने आई। वहीं रात्रि नौ बजे अपहरण में उपयोग किए गए वाहन को जब्त किया गया। साथ ही एक और आरोपित को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद रात्रि 11.30 बजे ग्राम बरखेड़ा के जंगल में युवती मिली।