MP News: एमपी के इस शहर में होगा वंदे भारत का मेंटेनेंस, 100 करोड़ का बनेगा कोचिंग कॉम्पलेक्स

लगातार बढ़ रही वंदे भारत ट्रेनों की संख्या, समय-समय पर हो सकेगा मेंटेनेंस 

 | 
vande bharat

बढ़ रही वंदे भारत ट्रेनों की संख्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने कई जगह वंदे भारत ट्रेन मेंटेनेंस डिपो स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में भोपाल मंडल के अंतर्गत भी एक डिपो बनाया जा रहा है। जिसका शिलान्यास प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च यानी मंगलवार को करेंगे। इस संबंध में रविवार को भोपाल रेल मंडल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता आयोजित की और विस्तृत जानकारी मीडिया से साझा की।


 उन्होंने बताया कि भोपाल मंडल के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और नए प्रोजेक्ट का शिलान्यास वर्चुअल किया जाएगा। पीएम मोदी मंडल की करीब 167 करोड़ रुपए रेल परियोजनाओं को शुरूआत करेंगे। इसमें सबसे अहम है संत नगर रेलवे स्टेशन पर बन रहे वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस डिपो। इसकी लागत 100 करोड़ रुपए है।


12 हजार वर्ग मीटर में बनेगा
भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 की ओर खाली 12 हजार वर्गमीटर जमीन का उपयोग इस हब के लिए होगा। करीच 99 करोड़ 21 लाख 72 हजार का सेक्शन लेटर पश्चिम मध्य रेल जोन को भेजा है। 

बता दें कि इसके अलावा १२ मार्च को पीएम मोदी प्रदेश की पांचवीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने जा रहे हैं। यह नई ट्रेन हजरत निजाम्मुद्दीन से खजुराहो के बीच चलेगी। इसका बुंदेलखंड के लोगों के साथ-साथ ग्वालियर के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।