MP News: स्मृति ईरानी ने भरवाया वीडी शर्मा का पर्चा, विपक्ष पर निशाना, बोलीं- वंदे भारत के जमाने में वे साइकल से चलते हैं

इंडी गठबंधन नहीं जानता कि 2024 में क्या करना हैं, हमारे पास 2047 तक का प्लान 

 | 
smritit

केन्द्रीय मंत्री और भाजपा की स्टार कैंपेनर स्मृति इरानी ने मप्र में चुनाव प्रचार के खजुराहो लोकसभा सीट के पन्ना पहुंची। जहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पार्टी के प्रत्याशी हैं। वीडी शर्मा के नामांकन भरने से पहले आमसभा का आयोजन किया गया था। जिसमें बीजेपी के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे। इस मौके पर  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बार फिर  -अबकी बार 400 पार। एक बार फिर मोदी सरकार, नारे को मजबूत किया। 


सभा को संबोधित करते हुए स्मृति इरानी ने अपने चिर परिचित अंदाज में कांग्रेस सहित विपक्षी गठबंधन की बखिया उधेड़ दी।   उन्होंने कहा- ये जमाना है वंदे भारत का, वो आज भी साइकिल से चलते हैं। दरअसल इस बयान के पीछे समाजवादी पार्टी निशाने में रही। दरअसल प्रदेश की २९ लोकसभा सीटों में कांग्रेस-सपा गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें से २८ सीटों पर कांग्रेस और केवल एक सीट खजुराहो में सपा चुनावी मैदान में है। यानी वीडी शर्मा के सामने गठबंधन के तहत सपा का प्रत्याशी उतारा गया है। 


वहीं कांग्रेस के राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ईरानी ने कहा- सुना है, कुछ लोग वायनाड में चुनाव का पर्चा भर रहे हैं और आतंकी संगठनों से मदद मांग रहे हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का विरोध किया था। उनका इंडी ऐसा गठबंधन है, जो यह नहीं जानता कि 2024 में क्या करना है। हम तो 2047 में क्या करना है, ये तक जानते हैं।


सभा से पहले खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा ने  भगवान जुगल किशोर के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद एक रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर नामांकन फॉर्म भरा। बता दें कि खजुराहो सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में  चुनाव होना है। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 4 अप्रैल है।