MP News: एमपी के सीएम बोले- अटल जी का सपना होगा साकार, पीएम 25 को करेंगे केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का भूमिपूजन

सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर डॉ. मोहन यादव ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां,पार्वती-कालीसिंध-चंबल प्रोजेक्ट पर भी बनी सहमति

 | 
MP
भोपाल में ग्लोबल समिट फरवरी में, चार लाख करोड़ का निवेश आएगा, एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर होगी भर्ती

भोपाल। मप्र और उप्र के बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का काम जल्द शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को अटल जयंती पर छतरपुर जिले में इसका भूमिपूजन करेंगे। परियोजना के लिए 90 हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार देगी। इस प्रोजेक्ट का फायदा मप्र के 11 जिलों, खासतौर से बुंदेलखंड को मिलेगा।


वहीं 20 साल से उलझी पार्वती-कालीसिंध-चंबल योजना पर भी सहमति बन गई है। योजना पर 70 हजार करोड़ रुपए खर्च होगा। इसका फायदा उत्तर पश्चिमी मप्र को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सरकार का एक साल पूरा होने पर मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2025 उद्योग वर्ष के तौर पर मनाया जाएगा। सभी जिलों में कॉनक्लेव होगी। वहीं 24 फरवरी को ग्लोबल इंडस्ट्रीज कॉनक्लेव भोपाल में होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे। 


एक लाख किसानों को देंगे सोलर पंप
मुख्यमंत्री ने बताया कि किसान को स्वयं की बिजली मिल सके, इसके लिए एक लाख किसानों को सोलर पंप देंगे। उपलब्धियों के बारे में कहा कि मप्र, देश का पहला राज्य है जहां साइबर तहसील लागू की गई है। साथ ही युवाओं के लिए डिजीलॉकर से सारे दस्तावेज ऑनलाइन किए हैं। इसे सभी विवि में लागू कर रहे हैं।


साल भर मिलेगा क्षिप्रा का पानी
प्रदेश के अंदर की नदियों को जोड़ने के अभियान पर काम कर रहे हैं। अब तक सिंहस्थ के दौरान क्षिप्रा के पानी से स्नान नहीं कराया जा सका है। ऐसे में वर्षा का पानी शिप्रा नदी के लिए संग्रहित करेंगे। इससे सिंहस्थ के साथ ही पूरे साल शिप्रा का जल मिलेगा।

MP


प्रमुख उपलधियां

  • इंदौर की हुकुमचंद मिल के चार हजार 800 श्रमिक परिवारों को 224 करोड़ की राशि का सरकार ने भुगतान किया। पॉलिसी बनाई, भूमि सरकार लेगी, मजदूरों को भुगतान कर रही।
  •  मप्र टाइगर और चीता स्टेट के बाद बना लेपर्ड स्टेट। प्रदेश में 3,907 तेंदुए हैं जो कि देश में सबसे अधिक हैं।
  • गीता जयंती के मौके पर राजधानी में सात हजार से ज्यादा लोगों ने सस्वर गीता पाठ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
  •  50वें खजुराहो नृत्य समारोह के अवसर पर 1,484 कथक कलाकारों ने एक साथ कथक नृत्य करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
  •  ग्वालियर में आयोजित ताल दरबार में प्रदेश के 1300 से अधिक कला साधकों ने वंदे मातरम की धुन बजाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में प्रदेश का नाम दर्ज किया।

निवेश एवं रोजगार

  • वर्ष 2025 उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित, 6 रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव आयोजित किए गए। 
  • मुंबई, कोयंबटूर, बंगलुरु एवं कोलकाता जैसे देश के प्रमुख शहरों में इन्वेस्ट इन एमपी इंटरेक्टिव सेशन आयोजित किए गए। 
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जर्मनी और यूके में इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी इन मध्यप्रदेश का आयोजन हुआ। 
  • सरकारी नौकरियों में चयनित करीब 11 हजार उमीदवारों को नियुक्ति-पत्र सौंपे।

तीन लाख को मिलेगा रोजगार

  • मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि प्रदेश में निवेश और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए पहली बार रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव कॉन्सेप्ट की शुरुआत हुई। इन प्रयासों से लगभग चार लाख करोड़ रुपए का निवेश मप्र में आएगा और लगभग तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि प्रदेश में एक लाख से अधिक सरकारी पदों भर्तियां की जाएंगी। यहां बता दें कि शुरुआत ऊर्जा विभाग से हो चुकी है।


महिला सशक्तिकरण

  • माहिलाओं को मध्यप्रदेश लोक सेवा में 35 प्रतिशत तक आरक्षण देने का निर्णय लिया गया। साथ ही पंचायत एवं नगरीय निर्वाचन में 50 फीसदी आरक्षण व्यवस्था लागू की गई।
  •  वर्ष 2024-25 में महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 26 हजार 560 करोड़ रुपए। 
  • लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं को मासिक 1250 रुपए की राशि सीधे उनके खाते में भेजी जा रही है।

इंफ्रास्ट्रक्चर

  • रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण एवं डीजीसीए का लाइसेंस मिला। 
  • ग्वालियर-बंगलुरू, ग्वालियर- अहमदाबाद और ग्वालियर- दिल्ली -अयोध्या विमान सेवा का शुभारंभ।
  • 350 करोड़ रुपए की लागत से इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन हुआ। भोपाल, देवास, ग्वालियर,
  • जबलपुर एवं सतना में भी एलिवेटेड कॉरिडोर बन रहे हैं।
  • भोपाल में 1,540 करोड़ रु के 8नए मेट्रो स्टेशनों का भूमिपूजन।

स्वास्थ्य:

  •  उज्जैन में प्रदेश की पहली मेडिसिटी एवं मेडिकल कॉलेज।
  •  चिकित्सा शिक्षा और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का विलय।
  •  प्रत्येक जिला एवं सिविल अस्पतालों को एक-एक शव वाहन।
  •  पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज।


कानून व्यवस्था: 

  • अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के खिलाफ अपराधों में 7.91 प्रतिशत की कमी आई।
  •  नशे के सौदागरों पर भी सत कार्रवाई की गई।


किसान कल्याण:

  •  मौजूदा बजट में 66 हजार 605 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • किसानों से समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं पर प्रति विंटल 125 रुपए बोनस का भुगतान और सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4892 प्रति विंटल की दर से उपार्जन का निर्णय।
  • गरीब कल्याण: स्वामित्व योजना में 24 लाख लोगों को भू अधिकार पत्र बांटे।
  • मुयमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना 2.0 में 1.69 करोड़ से अधिक पंजीकृत। असंगठित श्रमिकों को पात्रतानुसार मिल रहा हितलाभ।