MP News: सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत का लाभ, देखिए किन विभागों को किया गया शामिल

अब तक सिर्फ गरीबी रेखा वालों को ही मिल रहा था योजना का लाभ 

 | 
mohan

अब तक सिर्फ आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा था। इस दायरे सरकारी कर्मचारियों को बाहर रखा गया था। अब शासन ने आदेश जारी कर सरकारी कर्मचारियों को भी इस दायरे में ला दिया है। शासन के इस निर्णय से कई कर्मचारियों को भी 5 लाख रुपए तक का इलाज नि:शुल्क मिलेगा।

मप्र शासन ने कर्मचारियों के चयन के लिए बनाई कमेटी
आयुष्मान भारत निरामयम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ अब शासकीय कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं,। संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसका आदेश मप्र शासन सामान्य प्रशासन ने जारी किया है। इस संबंध में दिशा निर्देश बनाने और जारी करने के लिए एक कमेटी भी चना दी गई है। यह कमेटी यह तय करेगी कि सरकारी कर्मचारियों में कौन कौन इस योजना की पात्रता के दायरे में आएंगे। कमेटी में मुख्य सचिव मप्र शासन अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलांगता अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रमख सचिव वित्त विभाग प्रमुख सचिव राजस्व विभाग, मचिय लोक स्वास्थ्य कल्याण विभाग, सचिव सामान्य प्रशासन, प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा मुख्य पान अधिकारी आयुष्मान भारत नियमको सदस्य सचिव बनाया गया। 
 
 

इन कर्मचारियों को दिया जाएगा लाभ
जारी आदेश के तहत आयुष्मान भारत निरामयम प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना के तहत शासकीय कर्मचारी, कार्यकर्ता, संविदा कर्मचारियों, को दायरे में रखा जाएगा। इसके अलावा स्वीकृत पात्र श्रेणियों में शामिल हितग्राहियों के अलावा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकतां, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा तथा ऊषा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, कोटवार, संविदा कर्मियों को इसका फायदा दिया जाएगा। प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ दिया जाएगा।