MP News: डॉ मोहन यादव सरकार ने सभी निगम, मंडल, प्राधिकरणों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटाया

शिवराज सरकार ने नियुक्त किए थे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, कैबिनेट व राज्य मंत्रियों का मिला था दर्जा

 | 
dr mohan yadav

भोपाल। मध्यप्रदेश के निगम, मंडल, प्राधिकरणों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी में बैठकर सत्ता की मलाई खाने वालों को तगड़ा झटका देते हुए डॉ मोहन यादव सरकार ने सभी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। नियुक्तियां निरस्त करने के आदेश संबंधित विभागों द्वारा जारी किए गए हैं।

 बता दें कि इन सभी को पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान सरकार ने नियुक्त कर कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्रियों का दर्जा दिया था। अब नियमानुसार इन पर नई नियुक्तियां की जा सकती है। खबर है कि इन सभी पदों पर लोकसभा चुनाव के बाद ही नियुक्तियां होने की संभावना है।

letter

चुनावी साल में हुई थी नियुक्तियां
पिछली सरकार ने चुनावी साल में करीब आधे निगम-मंडलों में नियुक्तियां की थीं। अब सरकार नए सिरे से नए नेताओं को यहां पर बैठाएगी। विधानसभा चुनाव में एक दर्जन से ज्यादा मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ा था। अब राजनीतिक समीकरण के हिसाब से हारे नेताओं को यहां पर एडजस्ट किया जा सकता है।

cm dr mohan yadaav