MP News: आशा-उषा कार्यकर्ताओं को CM शिवराज की सौगात, 3 गुना बढ़ेगा मानदेय, मिलेंगी कई सुविधाएं

सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर की गई 62 वर्ष, मुख्यमंत्री बोले- इससे बढ़ेगा मनोबल

 | 
asha

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं सीएम शिवराज की घोषणा है बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आशा, उषा कार्यकता आर आशा पर्यवक्षकों को बड़ी सौगात दी है। आशा पर्यवेक्षक कामानदेय बढ़ाकर 13.500 रुपए होगा। प्रतिवर्ष वृद्धि की जाएगी। आशा, उषा कार्यकर्ताओं का मानदेय 2 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपए किया जाएगा। प्रतिवर्ष एक हजार रुपए की वृद्धि की जाएगी। आशा पर्यवेक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से कर 62 वर्ष की जाएगी।

लाल परेड ग्राउंड में शनिवार को आयोजित सम्मेलन में सीएम ने यह ऐलान किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष शिवकुमार चौबे, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मो. सुलेमान, स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाडे उपस्थित थे। सीएम ने निर्देश दिया कि इन्सेंटिव के कार्य का सरलीकरण किया जाए। ब्लॉक स्तर पर भी व्यवस्था की जाए।


 
आशा, उषा, पर्यवेक्षकों के हित में विभिन्न निर्णय करने के लिए मप्र आशा कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संगठन की अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने सीएम का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि मानदेय, सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने, सेवानिवृत्ति बाद एकमुश्त राशि देने जैसे निर्णय सराहनीय हैं। इससे न केवल उनकी स्थिति बेहतर होगी. मनोबल बढ़ेगा, अपितु वे अपने कार्य को बेहतर ढंग से कर सकेंगी।

  • आशा कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • आशा, उषा कार्यकर्ता लाड़ली बहना योजना में शामिल होंगी।
  • आशा, उषा कार्यकर्ताओं को मिलने वाले मानदेय में प्रतिवर्ष 1000 रुपए की वृद्धि की जाएगी।
  • कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों को सेवानिवृत्ति बाद एक लाख रुपए दिए जाएंगे।
  • कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों को 5 लाख का चिकित्सा तथा दुर्घटना बीमा करवाकर दिया जाएगा।
  • बिना गंभीर लापरवाही के किसी को सेवा से नहीं हटाया जाएगा।
  • आकस्मिक अवकाश का भी लाभ दिया जाएगा।