MP News: बीजेपी और मोदी की कसौटी में खरे उतरे सीएम मोहन यादव, 29-0 से जीतकर दिया मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में 131 आम सभाएं व 58 रोड शो कर भाजपा को किया मजबूत  

 | 
mohan

सामान्य सा कार्यकर्ता और लो प्रोफाइल व्यक्ति राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का स्टार कैम्पेनर बन सकता है, इसका सटीक उदाहरण हैं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में हमारे सामने हैं। मुख्यमंत्री के रूप में बहुत कम कार्यकाल में ही वे पार्टी के स्टार कैम्पेनर के रूप में उभरकर सामने आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विश्वास पर उन्होंने खरा उतरकर दिखाया है।

प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर वो मुद्दा उठाया है, जिससे विपक्ष बचता नजर आया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी हो या आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, वाहे गठबंधन के नेता हों या सपा के अखिलेश यादव। देखा जाए तो सभी डॉ. मोहन यादव के सवालों से बचते नजर आए हैं। 

विपक्षियों को लिया आड़े हाथों 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर सभा में विपक्षी गठबंधन के साथ कांग्रेस को भी सीधा ललकारते दिखाई देते रहे। उन्होंने राहुल गांधी की नादानी को उजागर किया, तो वहीं अखिलेश यादव के यूपी के गुंडाराज और सनातन के अपमान को भी दोहराया। उन्होंने केजरीवाल से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है, चाहे फिर वो लिकर कांड के आरोपी के रूप में हो या फिर मुख्यमंत्री कार्यालय में आप पार्टी की महिला सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट व चदसलूकी। बिना लाग लपेट के उन्होंने विपक्ष के हर सवालों का जवाब भी दिया तो वहीं विपक्ष को कठघरे में 


पीएम मोदी की गारंटी व सनातन का पक्ष रखा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूरे प्रचार के दौरान अपनी आक्रामकता को बरकरार रखा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 सालों के कार्यकाल की उपलब्धियों को धरातल पर उतारने का भरपूर प्रयास किया। सभाओं के दौरान पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी की हर गारंटी को मजबूती से रखा। इसी के साथ भारतीय सनातन परंपरा और महान आदर्शों के रूप में भगवान श्री कृष्ण और भगवान श्री राम के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए गौरवशाली इतिहास को दोहराया तो वहीं सनातन के अपमान पर विपक्ष सहित कांग्रेस को भी जमकर घेरा है।

साफ दिखा अथक परिश्रम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मप्र में लोकसभा चुनावों के 4 चरणों के दौरान अथक परिश्रम किया। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ समन्वय और संवाद स्थापित किया, तो वहीं कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह और जोश भरने का काम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रवार की बात करें, तो 4 चरणों के दौरान अकेले मप्र में ही सभी लोकसभा में पहुंच बनाते हुए 180 से अधिक जनसभाएं और 58 से अधिक रोड शो किए। 


मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनावों परिश्रम की पराकाष्ठा को न केवल पार करके दिखाया, बल्कि जन- जन तक भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गारंटी के प्रति विश्वास जगाने का काम किया है। उन्होंने बहुत कम समय में पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच बनाई है। इसका मुख्य कारण है उनकी सरलता, सहजता और स्पष्ट कार्यशैली। ये एक समान्य कार्यकर्ता के रूप में बड़ी बात है