MP News: जबलपुर की ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री खमरिया में ब्लास्ट, दो कर्मचारियों की मौत

बम फिलिंग के दौरान हुआ हादसा; दर्जन भर कर्मचारियों के झुलसने की खबर

 | 
MP News

जबलपुर। ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री खमरिया ( OFK ) में आज याने मंगलवार की सुबह ब्लास्ट होने के कारण दो कर्मचारियों की मौत हो गई है वहीं तकरीबन दर्जन भर कर्मचारी झुलस गए हैं। गुड मॉर्निंग इंग्लिश के मुताबिक घायलो में से दो कर्मचारी बेहद गंभीर हैं, उनका जबलपुर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 


बताया गया है कि ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री खमरिया ( OFK ) के एफ-6 सेक्शन के बिल्डिंग नम्बर 200 में मंगलवार की सुबह भीषण ब्लास्ट हो गया है। शुरुआती दौर में मिली जानकारी के मुताबिक घायल कर्मचारियों के बीच एक कर्मचारी के लापता होने की सूचना थी, जिसका शव मिल गया है। वहीं एक कर्मचारी ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक घायलों की संख्या 10 बताई जा रही है। 

MP
घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री ( OFK ) प्रबंधन के आला अधिकारियों सहित जिला प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं घटना की खबर फैलते ही जनप्रतिनिधि तथा प्रशासन के लोग घायलों का हालचाल जानने हॉस्पिटल भी पहुंचे हैं। 


ऐसे हुआ हादसा
बताया गया है कि ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री खमरिया ( OFK ) के एफ-6 सेक्शन में बम फिलिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी बीच हाईड्रोलिक सिस्टम में आई गड़बड़ी के कारण ब्लास्ट हो गया। अचानक हुए धमाके से एकदम हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच घायल कर्मचारियों को ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री खमरिया ( OFK ) हॉस्पिटल ले जाया गया, वहीं गम्भीर रूप से घायल तीन कर्मचारियों को जबलपुर के ही एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। दो कर्मचारियों के मौत की सूचना  है। 


ऐसा लगा-मानो भूकंप आ गया है
ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री खमरिया ( OFK ) में आज सुबह जैसे ही ब्लास्ट हुआ तो आसपास के लगभग 5 किलोमीटर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय जनों ने गुड मॉर्निंग इंग्लिश को बताया कि ब्लास्ट इतना भीषण था कि ऐसा लगा मानो भूकंप आ गया हो। धमाका सुनते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। बाद में पता चला कि वह भूकंप नहीं है, ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री खमरिया ( OFK ) में ब्लास्ट हुआ है।