MP News: MP में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को दिया आलू, बोले- सोना बनाओ; जवाब सुन रहे गए निरूत्तर

राहुल गांधी इन दिनों मध्यप्रदेश में निकाल रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा

 | 
rahul gandhi

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं।  मंगलवार को चौथे दिन यात्रा शाजापुर जिले में रही। जहां भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के बीच पहुंच कर राहुल के सामने मोदी-मोदी व जय श्री राम के नारे लगाने जिन्हे देखकर राहुल गांधी उनसे मिलने पहुंचे तो एक भाजपा नेता ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी  को आलू सौंपा और उसे सोना बनाने को कहा। जिसपर राहुल ने कहा- धन्यवाद, अगली बार सोना लेकर आउंगा। 

बता दें कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लगातार लोगों से मिल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले चल रही उनकी यात्रा चुनावों में कितना असर करेगी यह तो वक्त ही बताएगा। इसीबीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की 29 में से 13 लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया है। साल 20109 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 28 व कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी। जबकि 2014 में बीजेपी ने 27 जबकि कांग्रेस को 2 सीटें मिली थीं।  

 भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज उज्जैन में महाकाल के दर्शन करेंगे। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में कहा, उनकी बगुला भक्ति से कुछ होने वाला नहीं है।